Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा आक्रोशित, उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा आक्रोशित, उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा आक्रोशित, उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    ■ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऊपर अभद्र टिप्पणी को भाजपा ने बताया कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन

    जमशेदपुर। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर किये गए अशोभनीय टिप्पणी को लेकर देश में आक्रोश बढता जा रहा है। उनके बयान को लेकर एक ओर जहां पूरे देश में नाराजगी देखी जा रही तो वहीं, लौहनगरी जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी रोष बढ़ रहा हैं। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन चौधरी के अमर्यादित टिप्पणी पर जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

    इससे पहले, कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से जिला उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर कांग्रेस नेता के टिप्पणी को राष्ट्र एवं सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान बताते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।

    उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भारतीय संसदीय इतिहास की यह पहली घटना है जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी महिला के ऊपर ऐसी अभद्र टिप्पणी की गयी है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के बाद राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहली बार आसीन हुई जनजातीय समाज की महिला पर टिप्पणी कर कांग्रेस पार्टी ने सम्पूर्ण आदिवासी समाज एवं नारी शक्ति का अपमान किया है।

    शर्म आती है कि ऐसी सोच रखने वाले नेतागण लोकसभा में हैं। कहा कि अपना मानसिक संतुलन खो चुके कांग्रेस नेता द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के ऊपर बार-बार किये जा रहे अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित कर रहा है।

    वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी घटना हुई जो आज तक लोकतांत्रिक देश में कभी भी नहीं हुई। अधीर रंजन के इस अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी का चेहरा देश के सामने बेनकाब हो गया है। ऐसी टिप्पणी से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों और महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है। गुंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस नेता के इस आचरण का भाजपा पुरजोर विरोध करती है। कहा कि कांग्रेस पार्टी अधीर रंजन चौधरी को निष्कासित करे एवं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस मामले में देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

    इस दौरान कुणाल षाड़ंगी, रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, निसार अहमद, विमल बैठा, अमिताभ सेनापति, सुरेश शर्मा, हेमंत सिंह, बबलू गोप,ध्रुव मिश्रा, अमरेंद्र पासवान, प्रशांत पोद्दार, हेमेंद्र जैन, मंटू चरण दत्ता, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, बिमल बैठा, हरेराम यादव, अभिमन्यु सिंह, शांति देवी, लीना चौधरी, मोंटी अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें जमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article घर घर तिरंगा व जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाएं: रघुवर दास

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.