भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जमशेदपुर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर एवं महामंत्री मंजुलता दुबे के प्रथम जिला कार्यालय आगमन पर स्वागत किया गया। शनिवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित सांगठनिक बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पूर्व विधायक मेनका सरदार शामिल हुई एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने महिलाओं के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 1 रुपये में जमीन रजिस्ट्री समेत कपड़ों के कई मील बंद कर राज्य सरकार ने महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है। राज्य में बढ़ते महिला अपराध एवं दुष्कर्म की घटना से प्रदेश की माताएं- बहने चिंतित है। उन्होंने एक स्वर में महिला शक्ति को आवाज बुलंद कर चिर निद्रा में सोई सरकार को जगाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री मंजुलता दुबे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, बबुआ सिंह, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, रेणु झा, उषा सिंह, लीना चौधरी, रीना चौधरी, सोनिया साहू, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, सीमा जायसवाल, सरस्वती साहू, लखी सिंह, सुकला हलधर, रेणु सिन्हा, विजय लक्ष्मी, जया लक्ष्मी, जिला की पदाधिकारी मण्डल की अध्यक्ष एवं पार्टी के सभी कार्यकर्तागण मौजूद रही।