Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया एमपी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक
    Breaking News Headlines राजनीति

    बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया एमपी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया एमपी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक
    भोपाल. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है. यानी चुनाव में सभी महत्वपूर्ण निर्णय उनकी सहमति से ही होंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही पार्टी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया है.

     

     

    नरेन्द्र सिंह तोमर को यह जिम्मेदारी सौंपने की बड़ी वजह यह है कि दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहने के नाते उन्हें राज्य के हर अंचल की राजनीति का अच्छा अनुभव है. पहली बार वह 2008 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे. इसके बाद 2013 में विधानसभा चुनाव के पहले प्रभात झा को हटाकर उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी उनका बेहतर तालमेल रहा है. वह गैर राजनीतिक परिवार से हैं. पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है. कुछ दिन से राजनीतिक गलियारों में अटकलें थीं कि तोमर को फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है या फिर चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.

     

     

     

    शाह के फार्मेट के साथ बैठेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता

    नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार से फिर बैठक होगी. वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए फार्मेट पर विचार करेंगे. बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे. घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, चुनाव अभियान समिति सहित विभिन्न समितियों के गठन पर दिग्गज नेताओं ने विचार कर सभी नेताओं के साथ समन्वय बनाते हुए सूची तैयार की है. विजय संकल्प अभियान को लेकर भी भाजपा नेताओं ने इसकी रूपरेखा पर विचार किया है. अब शनिवार की बैठक में समितियों और विजय संकल्प अभियान पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी : हेट स्पीच मामले में आजम खान को 2 साल की सजा, रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला
    Next Article मोख्तियारपुर गांव में करंट लगने से छात्रा की दर्द नामक मौत ।

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.