Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो बाजार टूटने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को मिली अग्रिम जमानत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मानगो बाजार टूटने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को मिली अग्रिम जमानत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मानगो बाजार टूटने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को मिली अग्रिम जमानत ।
    मानगो डिमना रोड के बीचो बीच बने सब्जी बाजार के तोड़ने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को आज जिला सत्र न्यायाधीश ने अग्रिम जमानत दे दिया पूर्व में इस मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थीं गिरफ्तारी की रोक की तिथि समाप्त होने पर भाजपा नेता विकास सिंह के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने अग्रिम जमानत की अर्जी देते हुए कहा कि विकास सिंह सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता है इनके ऊपर पूर्व में किसी प्रकार का क्रिमिनल ऑफेंस नहीं है बिना सूचना दिए जिला प्रशासन के द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को बलपूर्वक हटाए जाने की सूचना पर विकास सिंह मौके में जाकर कानून का उल्लंघन कर फुटकर दुकानदारों को उजाड़ने का विरोध किया था ।

     

     

    विकास सिंह के ऊपर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के आदेश पर नगर प्रबंधक निशांत सिंह ने मानगो थाना में सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करते हुए 353 धारा के तहत विकास सिंह को दोषी बनाया था , मामला उस समय ज्यादा चर्चा में आ गया जब मौके में स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता भी मौजूद थे लेकिन मुकदमा केवल भाजपा नेता विकास सिंह के ऊपर किया गया था , उस समय भी लोगों के बीच इस बात की चर्चा थी की सत्ताधारी दल के लोगों के ऊपर मुकदमा नहीं हो रहा है अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने जिला सत्र न्यायाधीश को कहा कि जो धारा विकास सिंह के ऊपर लगाया गया है वह सरासर गलत है विकास सिंह ने किसी प्रकार का क्रिमिनल बल का प्रयोग काम को बंद कराने में नहीं किया था विकास सिंह केवल संवैधानिक तरीके से विरोध प्रकट किए थे जो एक राजनीति करने वाले लोगों का लोकतंत्र में मौलिक अधिकार है ।

     

     

    राजनीति से प्रेरित होकर सत्ता के प्रभाव में आकर गलत मुकदमा विकास सिंह के ऊपर दर्ज किया गया है । जिला सत्र न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से सुनने के बाद आज भाजपा नेता विकास सिंह को जमानत दे दी । जमानत मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मुझे कानून में पुरा भरोसा था सच्चाई की जीत हमेशा होती है आज भी वही हुआ ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा गया राँची
    Next Article कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं में भरी जोश – 2024 की तैयारी की शुरू

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.