Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल्याण नगर और इंदिरा नगर मामले में भाजपा नेता दिनेश कुमार का बड़ा बयान, स्थानीय विधायक और पूर्व सांसद पर लगाया आरोप
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    कल्याण नगर और इंदिरा नगर मामले में भाजपा नेता दिनेश कुमार का बड़ा बयान, स्थानीय विधायक और पूर्व सांसद पर लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कल्याण नगर और इंदिरा नगर मामले में भाजपा नेता दिनेश कुमार का बड़ा बयान, स्थानीय विधायक और पूर्व सांसद पर लगाया आरोप

    – डर और झूठ के सहारे माहौल बनाने का आरोप, चुनाव नजदीक होने के कारण लोगों को डराने की कोशिश

    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शनिवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व सांसद अजय कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये लोग चुनाव नजदीक होने के कारण लोगों को डराकर अपना चुनावी लाभ लेना चाहते हैं।

    दिनेश कुमार ने कहा, “इंदिरा नगर और कल्याण नगर के मामले में NGT कोर्ट में अपनी भद्द पिटवाने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक बिरसानगर के लोगों को डराने का चुनावी शिगूफा छोड़ रहे हैं।”

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को भान था कि इंदिरा नगर और कल्याण नगर बस्तियों को तोड़ने की नोटिस झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस+झामुमो गठबंधन द्वारा प्रायोजित थी। लोगों को डराकर एक पूर्व सांसद इसका चुनावी लाभ लेना चाहते थे। भाजपा के नेता और अपने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने सही दिशा में पहल किया है। भाजपा सांसद ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष संग जिला उपायुक्त से भेंट कर सरकार को इस दिशा में पहल करने की बात कही थी। दिनेश कुमार ने आगे कहा कि अब राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा इस मामले को सुनवाई से इंकार करते हुए झारखंड सरकार एवं अतिक्रमण से संबंधित बताया और याचिका को अस्वीकार कर दिया है तो विधायक सरयू राय इस मामले में अब बिरसा नगर को बेवजह घसीट रहे हैं ताकि लोग डरे सहमे रहें। आरोप लगाया कि पूर्वी के विधायक बिरसानगर में बसे लोगों को भी बेघर करना चाहते हैं। जनता को इनके झूठे प्रपंच और मंसूबों को समझने की जरूरत है।

     

    दिनेश कुमार ने कहा, भाजपा और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो इंदिरा नगर और कल्याण नगर के लोगों के संग पहले की तरह मजबूती से खड़े है। मामले में फिर से सांसद संग जिला उपायुक्त से मिलकर NGT के निर्णय की जानकारी दी जायेगी और माँग होगा की अंचल अधिकारी द्वारा प्रेषित JPLE नोटिस तथा भ्रम फैलाने वालों की भूमिका की निष्पक्ष और दबाव रहित जाँच की जाये।

    कल्याण नगर और इंदिरा नगर मामले में भाजपा नेता दिनेश कुमार का बड़ा बयान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चों के चेहरे पर मुस्कान:उन्नति का पहिया साईकिल वितरण योजना के तहत मंत्री बन्ना गुप्ता ने 440 स्कूली बच्चों के बीच किया साईकिल का वितरण
    Next Article तुलसी भवन तथा सदीनामा के संयुक्त प्रयास से जमशेदपुर साहित्य उत्सव का आयोजन प्रारम्भ

    Related Posts

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    July 21, 2026

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    July 21, 2026

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.