Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

    News DeskBy News DeskJuly 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा पूरे प्रदेश के विभिन्न विधानसभा में आयोजित की जा रही है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, जिला प्रभारी सह कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम एवं प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद मुख्यरूप से शामिल हुए। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जिसमें गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पश्चिम विधानसभा के सातों मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के सदस्यों को सादर सम्मानित कर आभार जताया गया। वहीं, राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की स्वार्थी सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया। समारोह में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में सांसद बिद्युत महतो की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम विस के सभी मंडल अध्यक्षों एवं बूथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के प्रति आभार जताया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ मज़बूती एवं पूरी तन्मयता से संगठन के कार्यों और जनता की समस्याओं पर संघर्ष का आह्वान किया। इससे पहले पश्चिम विधानसभा के सातों मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से सांसद विद्युत महतो एवं सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

     

    सांसद विद्युत महतो ने पश्चिम विधानसभा के एक-एक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आज प्रदेश का युवा, महिला, किसान, दलित, आदिवासी, मजदूर सभी खुदको ठगा हुआ अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे वादे और सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल की जा सकती है, ये झामुमो-कांग्रेस के लोग भलीभांति जानते हैं। इसलिए चुनाव से पूर्व फिरसे जनता को छलने और उन्हें भ्रमित करने के लिए दर्जनों झूठे वादों का पिटारा खोला जा रहा है। लेकिन हम सभी को इनके झूठ और वादाखिलाफी पर जनता को जागरूक करना है। आने वाला समय भाजपा का है, जब तक हम इस निकम्मी और आततायी सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देंगे तब तक चैन से नही बैठेंगे। बिद्युत महतो ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के दौरान उनके प्रयासों से कई बंद माइंस लगातार खुल रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने इस दिशा में पूरी तरह से आंख मूंद ली है और जनहित के भी कोई काम नहीं कर रही है।

    समारोह को पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के कोल्हान सह प्रभारी दिनेश कुमार, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम एवं प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के विस सह संयोजक विजय तिवारी ने किया।

    सामरोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, रीता मिश्रा, विकास सिंह, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, डॉ राजीव, संजीव कुमार, अनील मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, कौस्तव राय, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, कमल किशोर, अमिताभ सेनापति, श्वेता कुमारी, चंदन चौबे, राहुल तिवारी, द्विपल विश्वास, सुशील पांडेय समेत समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भवन प्रभारी, भवन सह प्रभारी, विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

    जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने की चंपई सोरेन की राजनीतिक हत्या: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
    Next Article झारखंड में झामुमो की सत्ता में वापसी हुई तो मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे: शिवराज

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.