Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  मंत्री बन्ना गुप्ता के बेलगाम कार्यकर्ता के कृत्य राजकीय शर्म का विषय: भाजपा
    Breaking News झारखंड

     मंत्री बन्ना गुप्ता के बेलगाम कार्यकर्ता के कृत्य राजकीय शर्म का विषय: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री बन्ना गुप्ता के बेलगाम कार्यकर्ता के कृत्य राजकीय शर्म का विषय: भाजपा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में कोरोना की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सेवा दे रहे स्वास्थ्यकर्मी के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बेलगाम कार्यकर्ता द्वारा की गई अभद्रता की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कदमा न्यू फार्म एरिया के वैक्सीन सेंटर पर पिछले दिनों स्वास्थ्य व आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय प्रभारी संजय तिवारी द्वारा हंगामा किये जाने को राजकीय शर्म बताया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश जब कोरोना के विरुद्ध जंग में फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ कंधे से कंधे मिलाकर उनका सहयोग कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सत्ता के नशे में चूर स्वास्थ्य मंत्री के बेलगाम कार्यकर्ता द्वारा डरा धमका कर 45 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के लिए लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन को लगवाना राजकीय शर्म का विषय है। अपने स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य महकमा ऐसे कृत्यों से मानसिक तनाव में है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के संरक्षित कार्यकर्ता की ऐसी हरकत अति निंदनीय है। भाजपा इस कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग करती है।

     

    भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा कि कोरोना संकटकाल में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय प्रभारी द्वारा किया गया कृत्य दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस विषम परिस्थिति में सैकड़ो स्वास्थ्य कर्मचारी बिना वेतन मरीजों की दिन-रात सेवा कर रहे हैं। ऐसे में वैक्सीन सेंटर पर मंत्री के करीबी द्वारा सरकारी निर्देशों को दरकिनार कर स्वास्थ्य कर्मचारी एवं मजिस्ट्रेट के साथ किया गया कृत्य सत्ता का दुरूपयोग को सिद्ध करता है। प्रेम झा ने मंत्री बन्ना गुप्ता से अपने बेलगाम कार्यकर्ताओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन द्वारा पूर्वी विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार :राकेश सिंह
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना काल मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 8 वी क़िस्त जारी करना कल्याणकारी :राजेश शुक्ल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहद किसानों को मिलने वाली वित्तीय लाभो की आठवीं क़िस्त जारी करने की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा है इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में किसानों के हितों को महत्व देना एक साहसिक और सराहनीय प्रयास है।इससे देश के किसानों का मनोबल बढ़ेगा। श्री शुक्ल ने कहा है कि देश मे 9.5 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान परिवारो को 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का हस्तांतरण से इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में किसान परिवारों को एक बड़ी राहत महसूस होंगी तथा उन्हें इस बात का एहसास भी होंगा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एन डी ए की केंद्र सरकार उनकी सुध बराबर लेती रही है तथा इस वैश्विक महामारी में भी उनकी सुध ले रही है। श्री शुक्ल ने कहा है कि देश मे कोरोना की इस महामारी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर सबको मिलकर इस चुनौति का सामना करना है और उस अदृश्य शत्रु का मुकाबला करना है। ताकि इस महामारी से देश को निजात मिले। श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के किसान संवाद को आज के समय मे हिम्मत देनेवाला और मनोबल बढ़ानेवाला बताते हुए कहा है कि आज समय यह है कि सभी राजनीतिक पार्टिया पूरी तत्परता और समपर्ण के साथ कोरोना से लड़ने में केंद्र सरकार को सहयोग करे ताकि इस कठिन चुनौती से बाहर निकला जाय। श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश श्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में शीघ्र कोरोना से मजबूती से लड़कर मुक्ति पायेगा। श्री शुक्ल ने झारखंड में आज से शुरू 18 बर्ष से ऊपर के लोंगो को हो रहे टीकाकरण का स्वागत करते हुए कहा है कि युवावर्ग में काफी उत्साह है जल्दी से जल्दी टीकाकरण का लाभ सभी लेना चाहते है इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए कि सबके टीकाकरण जल्द हो। श्री शुक्ल ने झारखंड सरकार से कोविन एप्प को और प्रभावकारी बनाने और प्रकिया सरल बनाने का भी आग्रह किया है ताकि लोंगो का टीकाकरण के लिए शीघ्र निबंधन हो सके। निबंधन में कठिनाई की शिकायत लगातार मिल रही है। उन्होंने युवा वर्ग और समस्त लोंगो से टीकाकरण में भाग लेने की अपील किया है ताकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति पाई जा सके। साथ ही मास्क और दो गज की दूरी को पूरी तरह दिनचर्या बनाने की अपील किया है।

    Related Posts

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.