Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट पर भाजपा की रायशुमारी के लिए हुआ मतदान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट पर भाजपा की रायशुमारी के लिए हुआ मतदान

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2024Updated:September 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट पर भाजपा की रायशुमारी के लिए हुआ मतदान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा सीट के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी ली गई। पूर्वी विधानसभा बर्मामाइंस देवस्थान शिव मंदिर में आयोजित की गई, जबकि पश्चिम विधानसभा बड़ा हनुमान मंदिर मानगो में आयोजित की गई।

     

    वहीं जुगसलाई विधानसभा के लिए डॉल्फिन क्लब में आयोजित की गई, जबकि पोटका विधानसभा सुंदरनगर के कल्याण मंडप में आयोजित की गई। प्रदेश से आए पर्यवेक्षक मनोज महतो ने बताया कि यहां पर एक सीलबंद डब्बे को रखा गया है। जिसे प्रदेश कार्यालय में ही खोला जाएगा। इस डब्बे में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तीन-तीन लोगों के नाम पर्ची में देंगे।

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्वी विधानसभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ,अनिल सिंह, दिनेश कुमार ,शिव शंकर सिंह ,रामबाबू तिवारी ,पवन अग्रवाल मिथिलेश सिंह यादव के नाम पर कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई है

     


    वहीं पश्चिम विधानसभा सीट के रायशुमारी में नीरज सिंह डॉक्टर जटाशंकर पांडे, राजकुमार श्रीवास्तव, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, विकास सिंह,राजकुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, दीपेंद्र सिंह अजय श्रीवास्तव के नामों पर सहमति जताई है वैसे तो सभी नेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी को मजबूत बताई है परंतु राष्ट्र संवाद की टीम ने जो सर्वे किया है वह सटीक है

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन हेतु रायशुमारी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए पार्टी द्वारा सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई थीं। रायशुमारी में भाग लेने वाले सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को समय रहते सूचित किया गया था, ताकि वे इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करती है, जिसमें कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाती है।

    कल पढ़े किस मंडल से किनको मिली तरजीह

    जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
    Next Article पटवारी मेडिकल में एसडीओ पारुल सिंह ने छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से रखें दवाइयां को जप्त किया

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.