Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोस्टर पॉलिटक्स पर भाजपा ने दी कांग्रेस को नसीहत, अपने दल के तनातनी में भाजपा कार्यकर्ताओं को ना लाएं
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पोस्टर पॉलिटक्स पर भाजपा ने दी कांग्रेस को नसीहत, अपने दल के तनातनी में भाजपा कार्यकर्ताओं को ना लाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोस्टर पॉलिटक्स पर भाजपा ने दी कांग्रेस को नसीहत, अपने दल के तनातनी में भाजपा कार्यकर्ताओं को ना लाएं

    भाजपा महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कमेटी का हुआ विस्तार, मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा

    ■ पोस्टर के सहारे अजय कुमार कर रहे पब्लिसिटी स्टंट, खोई राजनीतिक जमीन तलाशने में लगा रहे अनर्गल आरोप: गूँजन यादव

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार के शहर में लगाये गए पोस्टर हटाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाने व शिकायत करने को हास्यास्पद बताया है। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस से आम आदमी पार्टी एवं फिर कॉंग्रेस में आये डॉ अजय कुमार अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। गूँजन यादव ने डॉ अजय कुमार द्वारा पोस्टर पॉलिटक्स के सहारे सुर्खियों में बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अंदुरुनी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता को लाने की कोशिश कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है। शहर के चौक-चौराहों से पोस्टर हटाना ये भाजपा की संस्कृति व संस्कार नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा व जनकल्याण प्राथमिकता है, किसी नेता के पोस्टर हटाने जैसे कार्यो में महानगर के किसी कार्यकर्ता की कोई दिलचस्पी नहीं है। गूँजन यादव ने कॉंग्रेस को अपने दल के नेताओं को सुधारने की नसीहत दी है, साथ ही कहा कि कांग्रेस भाजपा में तांका-झांकी करना बंद करें।

    पोस्टर लगाना और हटाना, डॉ अजय कुमार की पब्लिसिटी स्टंट: भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने शहर के चौक-चौराहों से डॉ अजय कुमार के पोस्टर हटाने को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शिकायत करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेम झा ने कहा कि डॉ अजय कुमार ने कोरोनाकाल में जमशेदपुर की जनता के हित में एक कार्य भी नही किया है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर पोस्टर के सहारे भ्रम फैलाने से लेकर प्रेस-कॉन्फ्रेंस व पोस्टर हटाने की घटना केवल सुर्खियों में बने रहने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार द्वारा जमशेदपुर की जनता के लिए सांसद निधि से ख़रीदे गए एंबुलेंस कबाड़ हो गए हैं। ये एंबुलेंस जुगसलाई के शिवघाट पर धूल फांक रहे हैं। डॉ अजय कुमार जब अपने सांसद निधि की एम्बुलेंस को सुरक्षित नहीं रख पाए तो जमशेदपुर की जनता के कितने हितैषी होंगे इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है।

     

     

    भाजपा महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कमेटी का हुआ विस्तार, मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा

    ■ परमा कांत कारवां और शम्भु राम बने महामंत्री।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है। शुक्रवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव से स्वीकृति के पश्चात जिला कमेटी एवं महानगर अंतर्गत मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने मोर्चा के सभी नवमनोनीत पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए भरोसा जताया है कि सभी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनें दायित्वों का निर्वाहन कर भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।

     

    जिला कमेटी इस प्रकार है:
    अध्यक्ष: अजीत कालिंदी, उपाध्यक्ष: दिलीप पासवान, राकेश मुखी, अजय रजक, मनोज कारवां, महामंत्री: परमाकांत कारवां, शम्भु राम, मंत्री: सतीश मुखी, दिलीप कालिंदी, सत्येंद्र पासवान, रिक्त, कोषाध्यक्ष: सजल साल, सह कोषाध्यक्ष: चंद्रशेखर दास, मीडिया प्रभारी: राज कुमार पासवान, आईटी सेल प्रभारी: अर्जुन रजक, सोशल मीडिया प्रभारी: चंदन भारती, कार्यालय मंत्री: धीरज मुखी, लीगल सेल: मनीष कुमार रजक।

    मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:
    साकची पूर्वी: संजय पासवान
    सीतारामडेरा: विकास बाउरी
    बरीडीह: पोरेश कालिंदी
    बिरसानगर: तरणी रविदास
    टेल्को: बबलू मुखी
    बर्मामाइंस: काजू राम
    गोलमुरी: टिंकू मुखी
    बिस्टुपुर: शेरा बाग
    कदमा: राजाराम कुमार
    सोनारी: हीरालाल रजक
    साकची पश्चिम: संजय रजक
    मानगो: अशोक कुमार
    उलीडीह: गणेश दास
    बागबेड़ा: अशोक बेहरा
    घाघीडीह: संदीप रजक
    सुंदरनगर: विश्वनाथ मुखी
    कोवाली: विश्वनाथ मुखी
    आसनबनी: समीरण कालिंदी
    पोटका: राजीव कालिंदी
    जुगसलाई: गणेश रजक
    परसुडीह: दीपक कारवां
    घोड़ाबांधा: लक्ष्मी नारायण स्वांसी
    गोविंदपुर: बंटी रजक
    एमजीएम: धीरेन कालिंदी
    बोड़ाम: जीवानंद सहिस
    पटमदा: विमल रजक
    कमलपुर: सुजीत दास

    इसके अतिरिक्त, 15 लोगों को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जिनमें शंकर लाल, राज पासवान, श्रीराम कालिंदी, मंतोष नाग, सतीश तुरी, मिंटू बाग, नीतू आटे, अमित बाग, काजल साल, संध्या देवी, धीरज कुमार, संजय राज, छोटू राम, लक्ष्मी नारायण, ज्योतिष कालिंदी शामिल हैं।

    वहीं, 17 लोगों को जिला का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिनमें ताराचंद कालिंदी मुचीराम बाउरी, हरी मुखी, पोरेश मुखी, राम मुखी, विनोद राम, शिशिर कोर, विश्वजीत कालिंदी, मुजिम मुखी, सुजीत कालिंदी, प्रदीप साल, विमल बैठा, कुश कालिंदी, कमलाकांत नायक, शीतल दास, नवल किशोर पासवान एवं इंदु देवी शामिल हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व विष्णु राहा के परिजनों से मिला भाजमो युवा का प्रतिनिधि मण्डल
    Next Article पुष्पा तिर्की के शेल्टर होम में बच्चों के संदेहास्पद आंकड़े पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाये सवाल

    Related Posts

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    May 14, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    May 14, 2025

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    कैसा शौर्य, जहां बेटियों को ट्रोल किया जाए : कुलविंदर

    ईस्ट प्लांट बस्ती का छात्र हिमांशु कोल्हान के टॉप टेन में।

    युगांतर प्रकृति का पर्यावरण से संबंधित चार प्रतियोगिताएं 4 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.