Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता टुनटुन सिंह की अगुवाई में भुइयांडीह में जरूरतमंदों के बीच 800 कंबल एवं 500 साड़ी का किया गया वितरण, लोगों को ठंड से मिली राहत, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा नेता टुनटुन सिंह की अगुवाई में भुइयांडीह में जरूरतमंदों के बीच 800 कंबल एवं 500 साड़ी का किया गया वितरण, लोगों को ठंड से मिली राहत, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता टुनटुन सिंह की अगुवाई में भुइयांडीह में जरूरतमंदों के बीच 800 कंबल एवं 500 साड़ी का किया गया वितरण, लोगों को ठंड से मिली राहत, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से शुक्रवार को भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत प्रीतम पार्क, पटेल नगर स्थित मैदान में वृहद कंबल और साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता सह समाजसेवी टुनटुन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाजसेवा की एक नई मिसाल पेश की। नारी शक्ति समिति और दुर्गापूजा कमिटी के सहयोग से क्षेत्र के 800 जरूरतमंदों को कंबल और 500 महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जरूरतमंदों की पहचान पहले ही कर ली गई थी। इसके तहत चिन्हित लाभार्थियों को पूर्व में कूपन वितरित किए गए, ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू और संगठित हो सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू और लोक समर्पण के संरक्षक ललित दास उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा नेता पवन अग्रवाल, एंजिल उपाध्याय, शांति तिवारी, नारी शक्ति समिति की अध्यक्ष चैताली सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने उपस्थितजनों के संग सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल और साड़ी भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

     

     

    मौके पर भाजपा नेता टुनटुन सिंह ने सामुदायिक भवन के संबंध में स्थानीय निवासियों की समस्या से संबंधित मांग पत्र सौंपते हुए विधायक पूर्णिमा साहू का ध्यान आकृष्ट कराया। मांग पत्र में बताया गया कि प्रीतम पार्क, भुइयांडीह में सामुदायिक भवन, जो 31/05/2018 को स्थानीय लोगों की सुविधा हेतु बनाया गया था, दिसंबर 2020 में जमशेदपुर अक्षेस द्वारा बिना सूचना और आदेश के अन्य को हस्तांतरित कर दिया गया। इसके बाद भवन में अनैतिक कार्य के साथ मैदान में गंदगी और निजी स्वार्थ के लिए दुरुपयोग शुरू हो गया, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मांगपत्र में मामले की जांच कर भवन संचालन का अधिकार पुनः स्थानीय कमिटी को प्रदान करने का आग्रह किया गया।

     

     

    इस दौरान सजल भट्टाचार्या, सुमंत कुमार मल्लिक, उमेश साव, मिथिलेश सिंह, मिथिलेश साव, एस.के. नियोगि, सोमनाथ सरकार, अजय ठाकुर, बबलू सिंह, नाग बाबू, मुकेश सिंह, शिवम सिंह, शान्तम सिंह, मुन्ना साव, रमेश विश्वाकर्मा, मीना सिंह, गीता सिंह, चन्द्रा, रंजू सिंह, बलजीत कौर, सम्पा साहा, शिवाणी राय, सुनिता वर्मा, मुनमुन पाल, अनिता ठाकुर ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

    भाजपा नेता टुनटुन सिंह की अगुवाई में भुइयांडीह में जरूरतमंदों के बीच 800 कंबल एवं 500 साड़ी का किया गया वितरण लोगों को ठंड से मिली राहत विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउर्दू अदब के देश अस्तर के प्रसिद्ध कवि तारीक मतीन नम आंखों के साथ सुपुर्द खाक
    Next Article विवेकानंद के प्रेरणा से विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एबीवीपी

    Related Posts

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    June 4, 2025

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    June 3, 2025

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    यूसिल ने आदिवासी छात्र_ छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की लेकर छह महीने का कराया कंप्यूटर कोर्स

    झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का जमशेदपुर में राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    सिक्योरिटी एजेंसी लोगों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित!

    पुलिस ने महिला का शव बरामद किया

    एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ.

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.