Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम में प्रसूता की मौत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सिविल सर्जन से दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    एमजीएम में प्रसूता की मौत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सिविल सर्जन से दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम में प्रसूता की मौत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सिविल सर्जन से दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की

    जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में सोमवार को उचित इलाज के आभाव में जच्चा-बच्चा की मौत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने मृतक गुड्डी मुखी के भालूबासा हरिजन बस्ती स्थित आवास पर उनके परिवारजनों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने मृतक के पति बिमल मुखी को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने सिविल सर्जन से बात कर घटना को डॉ और स्वास्थ्यकर्मियों के घोर लापरवाही का नतीजा बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच करने एवं दोषी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल की ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। एक परिवार ने अपनी बहू को खो दिया। परिवारजनों के ऊपर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, उसकी भरपाई कभी संभव नही है। उन्होंने इस मामले में पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय देने और प्रसूता के परिजन को दुःख की इस घड़ी में उचित मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि एक सप्ताह पूर्व ही एमजीएम का निरीक्षण करने आए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने अस्पताल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया था। पर अफसोस है कि स्वास्थ्य मंत्री, विधायक और स्वास्थ्य अधिकारियों के दौरे एवं निर्देश केवल अखबार की सुर्खियों तक ही सीमित रहते हैं।

    इस दौरान भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, रमेश नाग, अजीत कालिंदी व अन्य ने भी शोक-संवेदना व्यक्त किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र आजसू के प्रखंड अध्यक्ष बने अभिमन्यु सिंह
    Next Article भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मृतक गुड्डी मुखी के परिवार से की मुलाकात, विभागीय पदाधिकारी से बात कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

    Related Posts

    दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

    November 6, 2026

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    November 6, 2026

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल में दीपावली महोत्सव पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    धनतेरस पर उपहारों की सौगात से रोशन हुआ विद्यालय परिवार, दीपावली की खुशियां बांटीं

    नाटक के मंचन में जीवंत हुई लोकआस्था और संस्कृति की विरासत

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वा छोटे भाई निर्भय सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

    टाटा लीज प्रकरण के समाधान और मानगो में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की मांग, झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन ने उठाए कई अहम मुद्दे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.