Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विविध सांस्कृतिक विविधताओं को समेटे भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का किया आयोजन, पारंपरिक परिधान में शामिल हुए कार्यकर्ता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    विविध सांस्कृतिक विविधताओं को समेटे भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का किया आयोजन, पारंपरिक परिधान में शामिल हुए कार्यकर्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विविध सांस्कृतिक विविधताओं को समेटे भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का किया आयोजन, पारंपरिक परिधान में शामिल हुए कार्यकर्ता

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती तक भाजपा ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है। सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से विविधता में एकता के रंग को समेटे एक भारत श्रेष्ठ भारत का आयोजन किया गया। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण मुख्यरूप से शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक विरासत, खानपान का समावेश कर उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक परिधान में अपने घर में निर्मित विशुद्ध पारंपरिक व्यंजन जैसे हलवा, खीर-पूरी, पारंपरिक मिस्ठान, पकवान आदि के साथ माँ दुर्गा को श्रद्धाभाव से भोग लगाया। कार्यक्रम में एक ओर जहां झारखंड के परिधानों की छटा बिखरी हुई थी वहीं, दूसरी ओर व्यंजनों के स्वाद और विविधता ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना कर झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विविधता में एकता की भावना ही ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिबिंब है। हमारे देश में अलग-अलग धर्म, जाति, सम्प्रदाय के लोग वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ मिलकर रहते हैं। सबके रीति-रिवाज, परिधान, व्यंजन और मान्यताएं अलग-अलग होते हुए भी सभी एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान भी करते हैं और त्योहारों को श्रद्धापूर्वक मनाते भी हैं और यही भारतवर्ष की असल खूबसूरती है। आज का यह कार्यक्रम हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और संस्कारों की मूल भावना को पुष्ट कर रहा है।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से हमारा समाज सभी जाति-धर्म से ऊपर उठकर भारतीयता को प्रदर्शित करता है। हमारा सनातन धर्म पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

    इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, राजेश शुक्ला, दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, भूपेंद्र सिंह, कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पुष्पा तिर्की, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, संतोष कुमार, रंजीत सिंह, चाँदमनी कुंकल, रूपा तिर्की, लक्ष्मी मिर्धा, सीमा जायसवाल, मिली दास, भारती कुमारी, जया लक्ष्मी, उर्मिला दास, प्रमिला साहू, मधुबाला, कांची लौहार, समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड स्वास्थ्य विभाग को मिला टॉप परफॉर्मर का पुरस्कार
    Next Article जमशेदपुर आधे बस स्टैंड पर शिवशक्ति बस शिव पूजन का कब्जा ! उपायुक्त ने की कार्रवाई की तैयारी

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.