Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    डॉ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- सामाजिक समरसता एवं सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं बाबा साहेब के विचार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा शीतला भवन, भालूबासा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश मुखी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए रहे। गोष्ठी की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट के मौन से की गई। इसके पश्चात डॉ. अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश मुखी ने दिया, जबकि विषय प्रवेश भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने किया।

    गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न देने का कार्य किया, उनकी दीक्षा भूमि पर संग्रहालय का निर्माण कराया तथा उनकी जयंती पर राजकीय अवकाश की घोषणा की। ऐसे अनेकों कार्य बाबा साहेब के प्रति भाजपा की श्रद्धा और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं। श्री दास ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता एवं सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं।

    कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री संजीव सिंह, मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नवल पासवान, अमरेंद्र पासवान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का पाठ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ एवं मोर्चा के महामंत्री पी. के. करवा द्वारा किया गया।

    डॉ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर : रेलवे की 100 एकड़ जमीन का हो गया अतिक्रमण, पर नहीं हुई एक भी रेलवे कर्मचारी पर कार्रवाई
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में सीधे प्रसारण से जुड़ेगें कोल्हान के शहीद परिवार

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.