Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में सीधे प्रसारण से जुड़ेगें कोल्हान के शहीद परिवार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में सीधे प्रसारण से जुड़ेगें कोल्हान के शहीद परिवार

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में सीधे प्रसारण से जुड़ेगें कोल्हान के शहीद परिवार

    रविवार को जमशेदपुर में नमन संस्था के द्वारा होगा कार्यक्रम का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में इस रविवार झारखंड को विशेष प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। पूर्वी भारत के चार प्रमुख राज्यों बिहार, बंगाल, उड़ीसा और झारखंड में से इस बार जमशेदपुर स्थित नमन परिवार को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से सीधे जुड़ने का गौरव प्राप्त हुआ है। देशभर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने वाले नमन परिवार के सदस्य अब 27 अप्रैल, रविवार को प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री जी के विचारों को सामूहिक रूप से सुनेंगे और साथ ही शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों को समर्पित एक विशेष आयोजन का भी हिस्सा बनेंगे। यह आयोजन जमशेदपुर के साकची काशीडीह स्थित नमन कार्यालय में होगा, जहां नमन के सदस्यगण, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और समाजसेवी एकत्रित होंगे। देश के रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का सम्मान और उनके परिवारजनों के साथ एक आत्मीय संवाद कार्यक्रम के केन्द्र बिंदु रहेंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि इस विशेष आयोजन के कार्यक्रम समन्वयक देश की अग्रणीय सामाजिक और देशभक्ति की अलख जगाने वाली संस्था नमन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड के एकमात्र शहर जमशेदपुर में इस रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का विशेष प्रसारण होने जा रहा है, जिसमें मौजूद नागरिकगण सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड के साथ देशभर के 13 अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को भी इस बार सीधे जोड़ा जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात में उनके प्रेरक विचारों से प्रत्येक भारतवासियों को नई ऊर्जा मिलती है।

    ज्ञात हो कि ‘मन की बात’ न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री के हालिया प्रसारणों में जल संरक्षण, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, नवाचार, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे विषयों पर प्रेरणास्पद चर्चा कर चुके हैं। वहीं, नमन परिवार द्वारा आयोजित यह क्षण जमशेदपुर ही नही बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव और सम्मान का अवसर बनने जा रहा है जहां देशभक्ति का जज़्बा एक बार फिर जनमानस में नई ऊर्जा के साथ संचारित होगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन
    Next Article पर्याप्त पेयजलापूर्ति के लिए सतनाला डैम के पानी का इस्तेमाल करने पर मंत्री की सहमति

    Related Posts

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    May 6, 2026

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय, 30 वर्षों से जुड़े सरायकेला के कांग्रेसी नेता की हाईकमान को सीधी सलाह

    May 6, 2026

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय, 30 वर्षों से जुड़े सरायकेला के कांग्रेसी नेता की हाईकमान को सीधी सलाह

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    “Project Device” का असर: नीमडीह पुलिस ने CEIR पोर्टल से 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

    इंटर रिजल्ट में पोटका के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया

    ग्रामसभा की अनदेखी कर लगाया जा रहा स्टोन क्रशर, ग्रामीणों मे आक्रोश खनन विभाग सवालों के घेरे में

    प्लस टू एसएस हाई स्कूल गम्हरिया के बारहवीं कॉमर्स और आर्ट्स का रहा बेहतर परिणाम

    सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक ने किया छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका भवन का निरीक्षण

    लंबे समय से फरार आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    झारसुगुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.