रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन
सुशासन और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एकदिवसीय संगोष्ठी बुधवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व सांसद आभा महतो समेत पार्टी के कई अन्य वरीय नेतागण मुख्यरूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के दूरदर्शी शासन, समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। इससे पहले, संगोष्ठी की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।
संगोष्ठी में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके सुशासन, धर्म और सेवा भावना पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक भी थीं। महारानी अहिल्याबाई होलकर ने काशी, गया, सोमनाथ, द्वारका, रामेश्वरम, बद्रीनाथ, केदारनाथ, अयोध्या, उज्जैन जैसे कई धार्मिक स्थलों पर मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, मुरलीधर केडिया, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, नीलू मछुआ समेत विभिन्न मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।