Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोल्हान स्तरीय संविधान गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम का परसुडीह में हुआ आयोजन, विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- विपक्षी दलों ने दलित- आदिवासियों को बनाकर रखा था वोट बैंक, भाजपा ने उत्थान व विकास के लिए किया जमीनी स्तर पर कार्य
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोल्हान स्तरीय संविधान गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम का परसुडीह में हुआ आयोजन, विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- विपक्षी दलों ने दलित- आदिवासियों को बनाकर रखा था वोट बैंक, भाजपा ने उत्थान व विकास के लिए किया जमीनी स्तर पर कार्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोल्हान स्तरीय संविधान गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम का परसुडीह में हुआ आयोजन, विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- विपक्षी दलों ने दलित- आदिवासियों को बनाकर रखा था वोट बैंक, भाजपा ने उत्थान व विकास के लिए किया जमीनी स्तर पर कार्य

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान दिवस से लेकर संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को समर्पित संविधान गौरव पखवाड़ा पूरे झारखंड के विभिन्न प्रमंडलों में आयोजित की जा रही है। ग्यारह दिवस इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में कोल्हान स्तरीय संविधान गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में सम्पन्न हुआ। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा की अध्यक्षता में परसुडीह मंडल के सोपोडेरा स्थित गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में

     

     

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा भी मौजूद रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सभा में उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाया कि देश की एकता, धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक विकास व लोकतंत्र की मजबूती के लिए समर्पण भाव से हम सभी काम करते रहेंगे। इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री पी के करवा ने किया। सभा के दौरान अध्यक्षीय भाषण देते हुए मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा ने रामचंद्र सहिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री एनडीए के स्वघोषित उम्मीदवार बन बैठे हैं। कहा कि आजुस नेताओं को हल्की राजनीतिक बातों और निम्न स्तरीय राजनीति से बचना चाहिए।

     

     

    इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि पहले की सरकारों ने दलितों को सिर्फ वोट बैंक मानकर उनका इस्तेमाल किया परंतु भाजपा सरकार में दलितों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान के लिए सैकड़ों योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही सोच है जो आज बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर ने नारा दिया था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। इस नारे से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश एवं समाज के नव निर्माण में सभी को योगदान देने की आवश्यकता है।

    वहीं, उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी दलित एवं झारखंड की जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आदिवासी दलित बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म, पहाड़िया बेटी को टुकड़ों में काटने वालो, आदिवासी बेटी की दुष्कर्म एवं हत्या कर पेड़ पर लटकाने वालों पर सरकार ने क्या कार्रवाई की है। हेमंत सरकार बनते ही चाईबासा के बरुगुलीकेरा गावँ में सात आदिवासियों की निर्मम हत्या हुई, अमर शहीद सिदो कान्हु के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में हत्या हुई, सुभाष मुंडा, ईमानदार अधिकारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत समेत अनेकों होनहार आदिवासी युवाओं की हत्या हेमंत सरकार की उपलब्धि है। हेमंत सरकार में ही सिमडेगा में दलित संजू प्रधान की मॉब लिंचिंग हुई, जिनकी सरेआम जलाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने पलामू जिले के मुरुमातू गांव में महादलित परिवार के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को भी जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला बताया। अमर बाउरी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान व विकास के लिए जारी केंद्र की योजनाओं का हवाला देते हुए जोर दिया कि मोर्चा के कार्यकर्ता इसे सफल बनाएं।

    सभा को संबोधित करते हए कहा भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर ने कहा था कि संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि खराब लोगों को संविधान को अमल में लाने का काम सौंपा जाएगा तो निश्चित रूप से संविधान खराब सिद्ध होगा। वहीं, अगर संविधान चाहे कितना भी खराब क्यों न हो यदि अच्छे लोगों को संविधान को अमल में लाने का काम सौंपा जाएगा संविधान अच्छा सिद्ध होगा। कुणाल षाड़ंगी ने विपक्षी दलों पर संविधान की प्रस्तावना के विपरीत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने जातिगत राजनीति कर लोगों को सिर्फ वोट बैंक समझकर लंबे समय तक अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य किया। परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर देने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है जिससे इनका समुचित लाभ जन-जन तक पहुंच सके।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का राजनीतिक इस्तेमाल करती रही लेकिन भाजपा ने हमेशा से उनके सिद्धांतो पर अमल किया। केंद्र की मोदी सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सही मायने में सम्मान देकर 2014 के बाद बाबा साहेब से संबंधित स्थान को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया। जिसमें उनकी जन्मभूमि, शिक्षा भूमि, दीक्षा भूमि, महापरिनिर्वाण भूमि, चैत्यभूमि है, इसके आलावा उनसे संबंधित दिवसों का भव्य रूप से आयोजन किया जाने लगा जबकि कांग्रेस पार्ट ने बाबा साहेब की उपेक्षा की ओर सिर्फ गांधी परिवार की ही चटुकारता करने में लगे रहे।

    इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोचीराम बाउरी, भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, अजीत अमबस्ता, राम सिंह मुंडा, पूर्व जिप सदस्य सुदीप्तो डे राणा, प्रदीप मुखर्जी, विशाल शर्मा, काजू शांडिल, पी के करवा, प्रकाश शांडिल, ओम प्रकाश रजक, राम मुखी, आकाश श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, विक्की सोना, जीतू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता व भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे

    कहा- विपक्षी दलों ने दलित- आदिवासियों को बनाकर रखा था वोट बैंक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोल्हान स्तरीय संविधान गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम का परसुडीह में हुआ आयोजन भाजपा ने उत्थान व विकास के लिए किया जमीनी स्तर पर कार्य विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजो भी कार्य किए जा रहे हैं, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो एवं वो ससमय पूरा हो; शिथिलता नहीं बरतें – उपायुक्त
    Next Article सहिस से पवन अग्रवाल ने की मुलाकात, इलाज के लिए श्याम भक्त मंडल ने हाथ बढ़ाया

    Related Posts

    असम विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति झारखंड राज्य के स्थल अध्ययन दौरे पर

    July 12, 2025

    जामताड़ा जिले में नसबंदी ऑपरेशन में रचा गया कीर्तिमान, सर्जन को लगातार मिल रहा सम्मान

    July 12, 2025

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    July 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    असम विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति झारखंड राज्य के स्थल अध्ययन दौरे पर

    जामताड़ा जिले में नसबंदी ऑपरेशन में रचा गया कीर्तिमान, सर्जन को लगातार मिल रहा सम्मान

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    आखिर कब तक आंतरिक और बाह्य गठबंधन की राजनीति में उलझी रहेगी कांग्रेस ?

    जब छात्र हत्यारे बन जाएं: चेतावनी का वक्त

    बिहार चुनावों में महिलाओं पर दांव के निहितार्थ

    सरयू के आयोजन में टूट गई राजनीति, जाति और धर्म की दीवार

    विश्व जनसंख्या दिवस पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने निकाली रैली

    साकची में युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन चुनाव को लेकर रणनीति तय सदस्यता अभियान व मतदान प्रक्रिया पर हुआ मंथन

    BOI RSETI जमशेदपुर में राजमिस्त्री प्रशिक्षक की बहाली, आवेदन आमंत्रित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.