भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीरामफल मिश्रा का निधन, जमशेदपुर में शोक की लहर, दिनेश कुमार ने बताया व्यक्तिगत क्षति
जमशेदपुर भाजपा के पितृपुरुष और आधार स्तंभ रहे रामफल मिश्रा जी का रविवार रात निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।रामफल मिश्रा जी के निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि रामफल मिश्रा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे जमशेदपुर भाजपा के लिए एक आधार स्तंभ थे। उनके निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। यह उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।