Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जमशेदपुर भाजपा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जमशेदपुर भाजपा

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जमशेदपुर भाजपा

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव कज तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए भाजपा आगामी 6 जुलाई से 15 जुलाई तक अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन करेगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम मतदाता पुनरीक्षण, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा एवं ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ एवं 6 जुलाई को पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बूथ स्तर पर मनाने समेत 20 जुलाई को राजधानी रांची में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित होने वाले वृहद कार्यसमिति बैठक की व्यापक सफलता को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य नंदजी प्रसाद, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत अन्य नेतागण मुख्य रूप से शामिल हुए।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य नंदजी प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 जुलाई तक मतदाताओं के पुनरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत वैसे सभी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा जिनका नाम लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची से बाहर हो गया था। नंदजी प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अधिक से अधिक नये मतदाताओं को मताधिकार का अवसर प्रदान करने के लिए उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें।

    वहीं, अभिनंदन विजय संकल्प सभा के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि विजय संकल्प सभा आगामी 6 से 15 जुलाई तक जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होगी। इसके लिए भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक वोट प्राप्त किये गए बूथ अध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मंडल से 6 बूथ एवं विधानसभा से 10 बूथों को शामिल किया जाएगा। दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन के हर कारनामों का खुलासा जनता के बीच करेगी। गठबंधन सरकार के सभी काले कारनामों और भ्रष्टाचार को एक-एक करके उजागर किया जाएगा। संकल्प सभा के जरिये राज्य की गठबंधन सरकार के कुकृत्यों, वादाखिलाफी और जमीनी हकीकत से जनता को जागरूक किया जाएगा एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में ऐसे स्वार्थी और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

    बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, गुंजन यादव, सरोज महापात्रा, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, हराधन सिंह, बापटु साव, हिमांशु मिश्रा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, मनोज राम, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, धर्मेंद्र प्रसाद, मोहम्मद निसार, माला डे, साकेत अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अमरदीप शर्मा, राहुल पांडेय, मुकेश भकत, दिलीप पोराण, विमल कालिंदी, तुषार कांति पातर, शतदल महतो, पुलक ज्ञातात, आशीष महापात्र, राजकुमार कर, बाघराय मार्डी, बेहुला नायक समेत अन्य मौजूद रहे।

    आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जमशेदपुर भाजपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस अब परजीवी हो गई है, सहयोगी दलों की कीमत पर फल-फूल रही है: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.