Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: अयोध्याधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय से मिलेगा आस्था स्पेशल ट्रेन का टिकट व खास परिचय पत्र, सोमवार को 1332 श्रद्धालुओं को टाटानगर रेलवे स्टेशन से सम्मानपूर्वक अयोध्याधाम विदा करेंगे भाजपा नेता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: अयोध्याधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय से मिलेगा आस्था स्पेशल ट्रेन का टिकट व खास परिचय पत्र, सोमवार को 1332 श्रद्धालुओं को टाटानगर रेलवे स्टेशन से सम्मानपूर्वक अयोध्याधाम विदा करेंगे भाजपा नेता

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: अयोध्याधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय से मिलेगा आस्था स्पेशल ट्रेन का टिकट व खास परिचय पत्र, सोमवार को 1332 श्रद्धालुओं को टाटानगर रेलवे स्टेशन से सम्मानपूर्वक अयोध्याधाम विदा करेंगे भाजपा नेता।

     

     

    जमशेदपुर। जिस घड़ी की सबको प्रतीक्षा थी, वो अब समाप्त हो रही है। श्री राम लला के दर्शन करने के लिए 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना होगी। अयोध्याधाम की सफल और सुगम यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को अयोध्याधाम यात्रा के जिला संयोजक सुबोध झा, सह संयोजक मंजीत सिंह एवं सह संयोजक बिनोद सिंह ने संयुक्त रूप से आईआरसीटीसी के वरीय पदाधिकारी संतोष कुमार से अयोध्या जाने वाले सभी यात्रियों के टिकट एवं विशेष परिचय पत्र प्राप्त किया।

     

     

     

     

    इस दौरान उन्होंने 19 फरवरी (सोमवार) को अयोध्या जाने वाले आस्था स्पेशल ट्रेन और यात्रियों की सुविधा हेतु आईआरसीटीसी एवं रेलवे की ओर से की गई तैयारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी ली। अयोध्याधाम जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को टिकट एवं परिचय पत्र भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय से दी जाएगी। इस संबंध में अयोध्याधाम दर्शन यात्रा के जिला संयोजक सुबोध झा, सह संयोजक मंजीत सिंह एवं सह संयोजक बिनोद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से साकची जिला भाजपा कार्यालय में आस्था स्पेशल ट्रेन में बुकिंग कराए गए

     

     

     

    श्रद्धालुओं को टिकट एवं परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि स्टेशन पर अव्यवस्था का माहौल ना बने इसके लिए सभी श्रद्धालु रविवार को अपना टिकट एवं परिचय पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। बताया कि सभी 20 बोगियों में पार्टी की ओर से प्रमुख कार्यकर्ताओं को बोगी प्रमुख बनाया गया है। जो बोगी में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखेंगे। इसके साथ ही ट्रेन में आरपीएफ जवान भी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि रामभक्तों के सुगम यात्रा एवं श्री रामलला के दर्शन को लेकर पार्टी ने सभी स्तरों पर तैयारी की है। सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन कर सभी रामभक्तों को स्वागत कर अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा।

     

    JAMSHEDPUR: अयोध्याधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय से मिलेगा आस्था स्पेशल ट्रेन का टिकट व खास परिचय पत्र सोमवार को 1332 श्रद्धालुओं को टाटानगर रेलवे स्टेशन से सम्मानपूर्वक अयोध्याधाम विदा करेंगे भाजपा नेता।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित  दो दिवसीय “वसंतोत्सव” कार्यक्रम का शुभारंभ
    Next Article सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने का करेंगे प्रयास : डीपीआरओ

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.