Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, साकची जिला कार्यालय पहुंचे सुधांशु ओझा ने कहा- महानगर में सम्मिलित प्रयास से संगठन को बनाएंगे और सशक्त, पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान रहेगा सर्वोपरि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, साकची जिला कार्यालय पहुंचे सुधांशु ओझा ने कहा- महानगर में सम्मिलित प्रयास से संगठन को बनाएंगे और सशक्त, पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान रहेगा सर्वोपरि

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2024Updated:January 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, साकची जिला कार्यालय पहुंचे सुधांशु ओझा ने कहा- महानगर में सम्मिलित प्रयास से संगठन को बनाएंगे और सशक्त, पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान रहेगा सर्वोपरि

     

     

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष बनने के पश्चात मंगलवार को पहली बार साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुधांशु ओझा का पुष्पगुच्छ, फूलमाला, अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के वरीय नेताओं के संग विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आये बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। वहीं,

     

     

     

    स्वागत से अभिभूत जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाकर एवं वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, उनका सम्मान सदैव सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए विजयी संकल्प के साथ पूरी मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि जमशेदपुर महानगर में सबके सम्मिलित प्रयास से पार्टी अपने जीत का पुराना इतिहास दोहराएगी।

     

    नवमनोनित भाजपा जिलाध्यक्ष और हजारीबाग भाजपा प्रभारी अभयसिंह को भाजपा के वरिष्ठ नेता अप्पा राव ने कार्यालय में जाकर गुलदस्ता व् अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

     

    इससे पहले, सुधांशु ओझा ने बाबा जटाधारी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर दिन की शुरुआत की। इसके बाद, कदमा स्थित रांकिणी माता मंदिर में मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के संग पूजा -अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात, बारीडीह स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय जाकर पदाधिकारियों से मुलाकात की।

     

     

    जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन यादव के सीतारामडेरा स्थित आवास जाकर उनसे मुलाकात की और सांगठनिक चर्चा की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

     

    पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान रहेगा सर्वोपरि भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत साकची जिला कार्यालय पहुंचे सुधांशु ओझा ने कहा- महानगर में सम्मिलित प्रयास से संगठन को बनाएंगे और सशक्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी
    Next Article सिविल सर्जन सभागार कक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.