हेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी कार्रवाई: भाजपा युवा मोर्चा की रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है
पुलिस की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, दिनेश कुमार बोले- हेमंत सरकार की जड़ें हिल गई हैं
*आज भाजयुमो की आक्रोश रैली, CM आवास का घेराव करने जा रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार पूर्व महामंत्री राकेश कुमार सिंह भाजपा नेता शिव शंकर सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव को प्रशासन ने रोका भाजपा नेताओं ने इसका किया करा विरोध*
रांची: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आहूत युवा आक्रोश रैली को असफल करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के निर्देश पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के बसों को रोका जा रहा है। जमशेदपुर से रांची जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जमशेदपुर के मरीन ड्राईव, सरायकेला जिले के कमारगोड़ा, कांदरबेड़ा, चांडिल, चौका, रांगामाटी में पुलिस ने रोका है।
भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा, भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी भ्रष्ट तानाशाह सरकार की जड़ें हिल गई हैं। युवाओं संग वादाखिलाफ़ी वर्तमान हेमंत सरकार को महंगी पड़ेगी और जल्द ही सत्ता से बेदखल कर दिये जायेंगे।
पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष
गोलमुरी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए जमकर नारेबाजी किया।
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने भाजपा रैली में जा रहे वाहनों को रोकने का किया विरोध
हेमंत सरकार के विरोध में निकली युवा आक्रोश रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ता के साथ गोलमुरी चौक से मोराबादी मैदान के लिए निकले। आक्रोश रैली के वाहन और कार्यकर्ता को दोमुहानी पुल के पास जिला प्रशासन द्वारा रोका गया जिसका शिव शंकर सिंह ने अपने कार्यकर्ता के साथ पुरजोर विरोध किया। जिससे के बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, और कार्यकर्ता के वाहनों को आगे जाने दिया ।झारखंड सरकार द्वारा युवा के साथ हुई रोजगार नाइंसाफी और बेरोजगारी भत्ता ना मिलने पर भाजपा द्वारा आज युवा अक्रोश रैली निकाली जा रही जिसका उद्देश्य झारखंड सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना हैं।