हेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी कार्रवाई: भाजपा युवा मोर्चा की रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोका गया
पुलिस की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, दिनेश कुमार बोले- हेमंत सरकार की जड़ें हिल गई हैं
रांची: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आहूत युवा आक्रोश रैली को असफल करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के निर्देश पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के बसों को रोका जा रहा है। जमशेदपुर से रांची जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जमशेदपुर के मरीन ड्राईव, सरायकेला जिले के कमारगोड़ा, कांदरबेड़ा, चांडिल, चौका, रांगामाटी में पुलिस ने रोका है।
भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा, भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी भ्रष्ट तानाशाह सरकार की जड़ें हिल गई हैं। युवाओं संग वादाखिलाफ़ी वर्तमान हेमंत सरकार को महंगी पड़ेगी और जल्द ही सत्ता से बेदखल कर दिये जायेंगे।
पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष
गोलमुरी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए जमकर नारेबाजी किया।
RANCHI
युवा आक्रोश रैली में पुलिस के द्वारा रबर की गोली चलाई गई, जिसमें भाजपा जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिरसानगर निवासी कृष्णकांत राय और हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में रिम्स ले जाया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है।
*अपडेट:*
रांची में युवा आक्रोश रैली में प्रशासन ने चलाई गोली, जमशेदपुर भाजयुमो के कार्यकर्ता कृष्णकांत राय और हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय को लगी गोली, ले जाया जा रहा रिम्स, पैर में लगी है गोली। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा व अन्य ले जा रहे रिम्स अस्पताल।