“बिहार विभूति” अनुग्रह नारायण सिंह के जन्मदिन पर जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा “बिहार विभूति” अनुग्रह नारायण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 18 जून को जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संस्थान में किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुग्रह बाबू के कीर्ति को स्मरण करते हुए बागबेड़ा क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बागबेड़ा क्षेत्र के सभी समाज एवं वर्ग के वैसे मेधावी छात्र छात्राएं जिन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें चयनित का सम्मान दिया जाता है। यह सम्मान ICSE, CBSE एवं JAC बोर्ड सभी के लिए होता है। अभी तक 9 विद्यालयों के 24 बच्चों की सूची तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में स्थानीय सांसद विद्युत वरन महतो , जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पोटका विधायक संजीव सरदार, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, के साथ साथ संस्था के संरक्षक शंभू सिंह, चंद्रगुप्त सिंह विमल सिंह, अजय सिंह, शिव शंकर सिंह, आर बी बी सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सी एस पी सिंह सचिव डॉ कविता परमार उपस्थित थे।

