Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा मुंडा क्रांति के अग्रदूत थे: विधायक रामदास
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बिरसा मुंडा क्रांति के अग्रदूत थे: विधायक रामदास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिरसा मुंडा क्रांति के अग्रदूत थे: विधायक रामदास

    घाटशिला कॉलेज में विधायक निधि से बनेगा कैंटीन भवन: प्राचार्य

    घाटशिला महाविद्यालय के संताली विभाग के संयोजन में बिरसा मुंडा के 125 वें शहादत दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘बिरसा मुंडा जीवन और संघर्ष’ था। उक्त संगोष्ठी का उद्घाटन घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।

     

    इस मौके पर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही अपने स्वागत संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा 24 वर्ष 5 महीने 24 दिनों तक ही जिंदा रहे। इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी। 1895 में उनका दिया नारा आज भी प्रासंगिक है। अपने संबोधन के दौरान प्राचार्य ने विधायक रामदास सोरेन द्वारा कॉलेज के विकास में किए कार्यों का उल्लेख करते हुए मांग किया कि घाटशिला कॉलेज में विधायक निधि से कैंटीन भवन का निर्माण करवा दिया जाए।

     

    अपने उद्घाटन वक्तव्य में विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने आदिवासी समाज को शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि घाटशिला कॉलेज में जिस तरह प्राचार्य डॉ चौधरी ने छात्र एवं स्टाफ की सुविधा के लिए कैंटीन भवन के निर्माण करवाने की मांग की हैं, वह शीघ्र ही विधायक निधि से बनवा दिया जाएगा।
    संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व सिंडिकेट सदस्य डॉ नरेश कुमार ने बिरसा मुंडा के समय की राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति को बताते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को जंगल में रहकर तब एकत्रित किया जब संचार के माध्यम नहीं थे।

     

    संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन प्रो इंदल पासवान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संताली विभाग के मानिक मार्डी ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काजल डॉन, प्रोफेसर सोमा सिंह, डॉ कन्हाई बारिक, डॉ कंचन सिंहा, बसंती मार्डी, डॉ सिंगो सोरेन, चिरंतन महतो, शंकर महाली आदि के अलावे काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के खिलाफ़ मुखर हुआ भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर उपायुक्त से कारवाई की मांग की
    Next Article रेल जाम के मामले में साक्ष्य के आभाव में रामलाल मुंडा और बिरसा मुंडा बरी

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    June 4, 2026

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.