राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार समल महतो उम्र 28 वर्ष कुर्ली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुबराजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया।
इलाज के दौरान समल महतो (28 वर्ष), पिता चीनीवास महतो, निवासी कुर्ली, थाना चौका की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल अन्य दो लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान एवं आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया .
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने को सौंप दिया।

