राष्ट्र संवाद संवाददाता
टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट जमीनदाता स्वाबलंबी कल्याण सहयोग समिति की एक बैठक गम्हरिया के विरराजपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में बल्लभ स्टील कंपनी के जमीनदाताओ के समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही, उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु बल्लभ स्टील जमीनदाता कल्याण समिति का गठन किया गया। उक्त कमेटी में सर्वसम्मति से नील कमल महतो को अध्यक्ष, बिशो प्रधान को उपाध्यक्ष, संजय मंडल को सचिव, सुशील कुमार महतो को संयुक्त सचिव तथा नुकुल सोरेन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा श्रीमती मंझिआईन, पुष्पा टुडू, लोचना प्रधान, सरिता देवी, पूनम देवी और मिहिर कैवर्त को निदेशक पार्षद के रूप में रखा गया है। बताया गया है कि दुग्धा पंचायत भवन में जल्द ही बैठक कर आगामी योजना पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में सोनू नायक, सिद्धेश्वर महतो, देवाशीष प्रधान, जगदीश नायक, बुद्धेश्वर नायक समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

