Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Bihar: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    Bihar: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना। वीआईपी प्रमुख और बिहार सरकार में मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा में हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दरभंगा स्थिति घर में उनके पिता का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने जीतन सहनी की हत्या की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता की उम्र करीब 65 साल थी.

     

     

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुकेश सहनी के पिता जीतन हसनी का शव सुपौल बाजार स्थिति उनके पैतृक घर से बरामद किया गया. जो दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल की अफजल्ला पंचायत के तहत आता है. बताया जा रहा है कि जीतन सहनी का सव क्षत-विक्षत हालत में मिला. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है. हालांकि जीतन सहनी की हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है.

     

     

    मुकेश सहनी बिहार की विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक हैं. साथ ही वह मल्लाहों के बड़े नेता हैं. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर कई जनसभाओं को संबोधित किया था. उनकी पार्टी वीआईपी ने बिहार में तीन सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें किसी भी सीट पर सफलता नहीं मिली.

    शव देखने से ऐसा लगता है कि जीतन सहनी पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया. जिससे उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी घर पर अकेले ही रहते थे. क्योंकि मुकेश सहनी और उनके भाई संतोष सहनी बारह रहते हैं. जबकि उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह भी बाहर ही रहती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान : सेना पर बड़ा आतंकी हमला, 17 जवानों की मौत, हेलीकॉप्टर भी मार गिराया
    Next Article 7th Pay Commission: कर्नाटक सरकार ने की कर्मचारियों के वेतन में 27% से अधिक बढ़ोतरी

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.