Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, सीएम नीतीश को बताया पीएम मैटेरियल
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार: जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, सीएम नीतीश को बताया पीएम मैटेरियल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. जेडीयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में भी प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है. उन्होंने कहा कि अभी पीएम नरेंद्र मोदी भी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन उनके अलावा और भी लोग प्रधानमंत्री बनने की सलाहियत रखते हैं, उनमें नीतीश कुमार का नाम भी है. स्वाभाविक रूप से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मैटेरियल कहा जाना चाहिए.

    दरअसल, बिहार यात्रा पर निकलने से पहले मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने यह बातें कहीं. इस दौरान उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर अपनी बात दोहराई. कहा कि जातीय जनगणना को लेकर देश के स्तर पर एक माहौल बनाने की जरूरत है. 2021 में जनगणना होनी है, हो सकता है कोरोना के कारण थोड़ा विलंब हो पर अगर इस साल नहीं हुआ तो फिर दस साल इंतजार करना होगा. तब तक बहुत नुकसान हो जाएगा.

    किस जाति की कितनी संख्या है यह जानना जरूरी

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी अलग पार्टी है, जेडीयू अलग पार्टी है. कई मुद्दों पर उनकी राय अलग है. हमारी राय भी अलग हो सकती है तो उनसे खटपट क्यों होगा? इस तरह के मुद्दे पर हम अलग-अलग हैं इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है. धर्म के आधार पर गिनती होती है उसे भी बंद कर देना चाहिए. अभी ओबीसी में भी कुछ जाति ऐसी है जो सबसे ज्यादा लाभ ले रही है और बहुत ऐसी भी जाति है जिन्हें आजतक कोई लाभ नहीं मिला. एससी में भी कुछ जाति को सरकार के सारे लाभ प्राप्त हैं और बाकी को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. इसका लाभ सभी को मिले इसलिए जरूरी है किसकी संख्या कितनी है यह पता किया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सस्ता हुआ सोना
    Next Article अनिल चौधरी बने लोजपा (पारस गुट) किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.