Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार का बड़ा निर्णय, जहरीली शराब से मौत पर आश्रितों को मिलेगा 4 लाख का मुजावजा
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार सरकार का बड़ा निर्णय, जहरीली शराब से मौत पर आश्रितों को मिलेगा 4 लाख का मुजावजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में लगातार जहरीली शराब से हो रही मौत को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है. अब बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों के आश्रितों को नीतीश सरकार की तरफ से 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती के अवसर पर पटना के कंकड़बाग में स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में जिन लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई है, उन सभी के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख मुआवजा दिया जाएगा.

     

     

     

    बता दें, बिहार में 2016 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी का कानून लागू किया था, जिसके बाद से अभी तक जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई. ऐसे में हर बार लोगों की तरफ से यही मांग उठती रही है कि सरकार शराबबंदी कानून में राहत दे और जिनकी भी मौत जहरीली शराब से हुई है, उनके परिजनों को मुआवजा दे. हालांकि सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर कई बार सख्ती दिखाई है, लेकिन मोतिहारी की घटना के बाद राज्य सरकार अब मुआवजा देने को तैयार हो गयी है.

    जहरीली शराब से मौत पर मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि 2016 से लेकर अभी तक जिन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है उन सभी के परिजनों 4 – 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा . नीतीश कुमार ने कहा कि जिनके परिजनों की मौत जहरीली शराब से हुई है, उन्हें प्रशासन को यह लिखकर देना होगा कि उनकी मौत शराब पीने से हुई है और वह शराबबंदी कानून का समर्थन करते हैं और खुद कभी शराब नहीं पिएंगे.

     

     

     

    जहरीली शराब से मौत के बाद मुआवजे की मांग तब हुई थी, जब गोपालगंज के खजूर बन्नी में सरकार ने मरने वाले के आश्रितों को मुआवजा दिया था. उसके बाद से लगातार सदन से लेकर सड़क तक विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के भी नेता या मांग कर रहे थे. इस सरकार को इस पर कोई न कोई सहानुभूति पूर्व निर्णय लेना चाहिए और मरने वाले के आश्रितों को मुआवजा देना चाहिए क्योंकि अभी तक बिहार में जहां भी जहरीली शराब से मौत हुई है निचले तबके के गरीब लोग हैं. ऐसे में अब सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मामले पर गंभीरता दिखाई है और मोतिहारी की घटना के बाद सरकार अब मुआवजा देने को तैयार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleEX डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, 29 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
    Next Article झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन ने मनाया 132 वीं जयन्ति

    Related Posts

    डोमजूडी गांव में नशा के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, प्रभात फेरी से जागरूकता अभियान

    April 4, 2026

    अयोध्या सभ्यता का उद्गम स्थल है – मनोज सिन्हा

    April 3, 2026

    एमजीएम मिनरल्स की पाटाबेड़ा आयरन माइन को आईबीएम की 27वीं एमई एंड एमसी वीक में कई पुरस्कार

    April 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनदहाड़े बड़ी चोरी: कदमा के कालिंदी रोड पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार

    थिनर लदा पिकअप पलटा, चाडरी मोड़ पर मचा हड़कंप—बाल-बाल बचे राहगीर, बड़ा हादसा टला

    लिटिल फ्लॉवर स्कूल: पहले न्यू एडमिशन से वसूले 12 हजार रुपये, अब पैरेंट्स से भरवाया जा रहा कंसेंट फॉर्म

    डोमजूडी गांव में नशा के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, प्रभात फेरी से जागरूकता अभियान

    अयोध्या सभ्यता का उद्गम स्थल है – मनोज सिन्हा

    एमजीएम मिनरल्स की पाटाबेड़ा आयरन माइन को आईबीएम की 27वीं एमई एंड एमसी वीक में कई पुरस्कार

    गम्हरिया जीईएल चर्च में सादगी से मनाया गया गुड फ्राइडे

    मुर्गे को बचाने की कोशिश बनी जानलेवा: कुल्हाड़ी से वार कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

    शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस

    7 अप्रैल को आयोजित धरना को सफल बनाने हेतु बैठकों का दौर शुरु

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.