Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झमटिया गंगा घाट पर समाचार संकलन करने गए पत्रकार के साथ हुई मारपीट ,जान से मारने की दी गई धमकी , थाने में प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News अपराध बिहार

    झमटिया गंगा घाट पर समाचार संकलन करने गए पत्रकार के साथ हुई मारपीट ,जान से मारने की दी गई धमकी , थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झमटिया गंगा घाट पर समाचार संकलन करने गए पत्रकार के साथ हुई मारपीट ,जान से मारने की दी गई धमकी , थाने में प्राथमिकी दर्ज

    अपराध की खबरें ब्यूरो चीफ चंदन शर्मा के साथ

    चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बछवाड़ा ( बेगूसराय ) थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर समाचार संकलन करने गए पत्रकार के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । मामले को ले रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या तेरह नारेपुर धर्मपुर गांव निवासी श्री बैधनाथ राय का पुत्र दीपक कुमार राय बी टी न्यूज़ बिहार के क्षेत्रीय संवाददाता ने बछवारा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है । उन्होंने एक नामजद व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है ।आवेदन में दीपक कुमार ने बताया कि करोना महामारी संक्रमण को ले झमटिया गंगा घाट का बंदोबस्ती नहीं होने के बावजूद अंचलाधिकारी के द्वारा सैरात की वसूली कराया जा रहा है । कोरोना महामारी संक्रमण को ले सरकार द्वारा दिए गए निर्देश की अवहेलना करते हुए झमटिया गंगा घाट पर अत्यधिक भीड़ जमा कर सैरात वसूली मिली थी । उक्त सूचना पर समाचार संकलन के लिए झमटिया गंगा घाट पर पहुंचा । समाचार संकलन के दौरान झमटिया घाट पर सैरात वसूली में सरकारी कर्मी के मददगार रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव वार्ड संख्या चार निवासी सहदेव यादव का पुत्र मोहन यादव व पांच अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किया गया व झमटिया गंगा घाट पर दुबारा समाचार संकलन के लिए आने पर अथवा किसी भी पत्रकार के द्वारा समाचार संकलन किए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है । पत्रकार दीपक कुमार ने प्रशासन से पत्रकार के जान की सुरक्षा की गुहार लगाया है साथ ही संविधान के चौथे स्तम्भ पत्रकार की सुरक्षा को देखते हुए दोषी व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है । मामले को ले थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

    चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    । बरौनी ,बेगूसराय । जीआरपी पुलिस अवर निरीक्षक बरौनी मनोहर पासवान ने विधि व्यवस्था चेकिंग के दौरान उत्तरी रेलवे कॉलोनी मैदान से पूरव एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान दो सिम लगा हुआ एक रेडमी कंपनी का मोबाइल एवं पेन कार्ड पाया गया। पूछताछ के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति ने बताया की चोरी का मोबाइल है। जिसे बीती रात न्यू बायपास रेलवे स्टेशन बरौनी के पास लावा स्टेशन से बरौनी भाया दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री का बताया गया। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी । संदिग्ध व्यक्ति की पहचान खगड़िया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामगंज संसारपुर निवासी बालेश्वर राम का पुत्र गोपाल कुमार के रूप में की गई । रेल पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध रेल थाना बरौनी में कांड संख्या 62/21 दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध होगा आंदोलन : एबीवीपी
    Next Article 27% OBC आरक्षण की मांग पर सामाजिक न्याय मार्च का आगाज होगा :रामचन्द्र सहिस

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.