Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू पुत्र तेजप्रताप ने दिखाए बगावती तेवर, विधानसभा चुनाव में उतारा अपना कैंडिडेट
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लालू पुत्र तेजप्रताप ने दिखाए बगावती तेवर, विधानसभा चुनाव में उतारा अपना कैंडिडेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में विवाद कम होता नहीं दिख रहा. आरजेडी को विधानसभा उपचुनाव में विरोधियों के साथ ही अपने सहयोगी और घर के भीतर से ही चुनौती मिल रही है. राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से तेज प्रताप यादव के बाहर होने के बाद उनके संगठन छात्र जनशक्ति परिषद ने तारापुर उपचुनाव में संजय कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि तारापुर सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस ने भी कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार कर खड़ा किया है जो सीधे तौर पर आरजेडी के लिए चुनौती है.

    अब लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर आरजेडी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तेज प्रताप यादव की नई गठित संस्था छात्र जनशक्ति परिषद के नेता संजय कुमार ने शुक्रवार को तारापुर विधानसभा से निर्दलीय नामांकन कर चौंका दिया. संजय पासवान ने नामांकन करते हुए कहा कि चूंकि छात्र जनशक्ति परिषद फिलहाल चुनाव आयोग से मान्यता नहीं मिली है इसलिए सिंबल पर खड़ा नहीं हो सकते, इसलिए निर्दलीय पर्चा भरा है.
    संजय कुमार ने दावा किया कि मैंने निर्दलीय नामांकन जरूर किया है पर छात्र जनशक्ति परिषद का पूरा समर्थन प्राप्त है. बता दें कि संजय कुमार आरजेडी के नेता भी रहे हैं. इससे पहले कांग्रेस पार्टी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा है, जिसमें उन्हें 18000 वोट मिले थे. संजय कुमार का दावा है कि इस उपचुनाव में उन्हें जनता का समर्थन जरूर मिलेगा.

    छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से संजय कुमार के नामांकन के दावे के बाद सबसे बड़ी सियासी चर्चा का विषय यह है कि क्या तेज प्रताप यादव तारापुर पहुंचकर आरजेडी के खिलाफ संजय कुमार के समर्थन में प्रचार भी करेंगे? संजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तेज प्रताप यादव ने प्रचार करने की भी बात कही है और वह हमारे समर्थन में प्रचार करने भी आएंगे. जाहिर है तेज प्रताप के उम्मीदवार के मैदान में आने के साथ ही आरजेडी के उम्मीदवार अरुण शाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
    तेज प्रताप यादव के समर्थन से छात्र जनशक्ति परिषद के नेता संजय कुमार के मैदान में उतरने से आरजेडी की मुश्किलें रणनीतिक तौर पर भी बढ़ गई हैं. आरजेडी ने तारापुर से रणनीति के तहत वैश्य समुदाय के उम्मीदवार अरुण शाह को मैदान में उतारा था. आरजेडी को लगता है कि यादव और मुसलमान के साथ वैश्य समाज के वोट मिलने पर जीत पक्की हो जाएगी, पर यादव जाति के ही संजय कुमार के मैदान में उतर जाने से आरजेडी के मंसूबों को आघात लग सकता है. बहरहाल यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी और तेजप्रताप, क्या दोनों एक दूसरे के खिलाफ प्रचार करने उतरते हैं या नहीं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली शनिवार को जमशेदपुर से कोलकाता के लिए रवाना
    Next Article शिक्षाकर्मियों पर बढ़े अतिरिक्त कार्य के चलते विकास के मॉडल स्टेट गुजरात मे शिक्षा का स्तर लुढ़का

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.