Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बच्चे की देखभाल के लिए मिलेगी 2 साल की छुट्टी
    Headlines

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बच्चे की देखभाल के लिए मिलेगी 2 साल की छुट्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बच्चे की देखभाल के लिए मिलेगी 2 साल की छुट्टी
    नई दिल्ली: महिला कर्मचारी को 180 दिन की मैटरनिटी लीव के साथ-साथ दो साल की चाइल्डकेयर लीव देना अनिवार्य कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी महिला को चाइल्डकेयर लीव देने से मना किया गया तो यह उस महिला को जॉब से निकालने या छोड़ देने की धमकी मानी जाएगी.

     

    बता दें कि एक सरकारी कॉलेज की अस्सिटेंट प्रोफेसर शालिनी धर्माणी ने एक याचिका दायर की थी जिसमें उसने कहा था कि उनके बच्चे को एक जेनेटिक डिसऑर्डर है जिसके लिए उसकी कई सर्जरी होनी हैं और उसकी लगातार देखभाल करनी है. इसके बाद ही ये फैसला आया है.

     

     

    धर्माणी ने अपनी वकील प्रगति नीखरा के जरिए अदालत को बताया कि उनकी छुट्टियां खत्म हो गई हैं और हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टी देने से इनकार कर दिया है क्योंकि इसके लिए कोई प्रावधान नहीं हैं. जबकि सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स की धारा 43-सी को 2010 में संशोधित किया गया था जिससे महिला कर्मचारियों को उनके विकलांग बच्चों के 22 वर्ष का होने तक 730 दिन की चाइल्डकेयर लीव्स दी गई थीं. वहीं, नॉर्मल बच्चों के 18 साल के होने तक इन छुट्टियों का लाभ लिया जा सकता है.

     

     

    हिमाचल में इस तरह के नियम न होने पर आपत्ति जताई गई है. बच्चों की देखभाल के लिए ली गई छुट्टी महिलाओं का हक है और यह एक अहम संवैधानिक आदेश है. क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है कि माताओं के पास अपने बच्चों की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचता है. कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को एक समिति गठित करने के लि कहा है जिसमें महिला कर्मचारियों को बच्चे की देखभाल के लिए दी जाने वाली छुट्टियों पर दोबारा विचार किया जा सके.

     

     

    जिस महिला ने याचिका दायर की थी उसे लेकर अदालत ने हिमाचल प्रदेश सरकार से कहा महिला को अपने बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी देने पर विचार किया जाए क्योंकि उसका बेटा एक जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिशाचिनी’ फेम एक्‍ट्रेस नायरा बनर्जी ने शेयर की बेहद हॉट तस्वीरें
    Next Article अंतराष्ट्रीय रेसलर रिंकू सिंह ने WWE को कहा अलविदा

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.