Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदरजीत सिंह से खुश है बड़े और छोटे बादल ,हित प्रधान और इंद्रजीत महासचिव बने
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    इंदरजीत सिंह से खुश है बड़े और छोटे बादल ,हित प्रधान और इंद्रजीत महासचिव बने

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदरजीत सिंह से खुश है बड़े और छोटे बादल

    हित प्रधान और इंद्रजीत महासचिव बने

    नई ऊर्जा एवं ताकत के साथ पंत संगत की सेवा करूंगा : हित
    जमशेदपुर। दक्षिण बिहार से निर्वाचित सरदार इंदरजीत सिंह ने अपनी कार्यशैली से सिखों के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के मुखिया एवं बड़े बादल प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।
    यही कारण है कि शिरोमणी अकाली दल दिल्ली के पूर्व प्रधान एवं तखत श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित को कहा गया कि वह इंदरजीत सिंह को नई जिम्मेदारी दें।
    पिछले ढाई साल सरदार इंदरजीत सिंह पूरी ईमानदारी के साथ अवतार सिंह हित का साथ देते रहे और यह सब कुछ जानकारी बड़े बादल और छोटे बादल को मिलती रही।
    वैसे भी सरदार इंदरजीत सिंह इंटरनेशनल साइकिलिस्ट रहे हैं और भारत का प्रतिनिधित्व एशियन एवं अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में कर चुके हैं।
    वहां उनके साथ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता एवं मानगो गुरुद्वारा कमेटी के कुलविंदर सिंह पन्नू, सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला शमशेर सिंह सोनी, बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, भाजपा के युवा नेता इंदरजीत सिंह, दमनप्रीत सिंह, हीरा सिंह, सुखदेव सिंह, पंथ के महान कविसर जसवीर सिंह अमृतसर वाले आदि थे।
    इंदरजीत सिंह को महासचिव चुने जाने पर भाजपा नेता एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह सेठी, पूर्व भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर सिंह सोनी, टीन प्लेट गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह तोते, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, गुरु रामदास सेवा दल के अध्यक्ष बलबीर सिंह गिल, सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह, बरेली से गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह महासचिव सुखविंदर सिंह ने बधाई दी है।

    नई ऊर्जा एवं ताकत के साथ पंत संगत की सेवा करूंगा : हित
    जमशेदपुर। गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली प्रकाश श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष पद दोबारा मिलने से उत्साहित सरदार अवतार सिंह हित ने कहा कि उनकी नई टीम अच्छी टीम है और वह नई ऊर्जा, ताकत और उत्साह के साथ पंथ एवं संगत की सेवा करेंगे और उनकी आशाओं को पूरा करने मैं कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
    अवतार सिंह हित ने कहा कि पंथ श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मना रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भरपूर सहयोग का आश्वासन मिल चुका है और सरकार तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से जनवरी के पहले सप्ताह में श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व दशम पिता गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के साथ ही मनाया जाएगा।
    उनके अनुसार झारखंड बिहार ही नहीं देश विदेश की सारी सिख संगत की नजर रविवार को तख्त में लगी हुई थी कि नई कमेटी किस प्रकार बनती है। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की अपार बक्शीश हुई है और सब कुछ शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से हो गया है।
    उनके अनुसार अब जनवरी से पहले नया मॉड्यूलर ऑटोमेटिक किचन तैयार करना है और संगत के लिए कमरों का निर्माण तेजी से जारी है। कोरोना के कारण बजट पास नहीं हो पाया था और नई कमेटी का पहला काम बजट पास कराना होगा।
    पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि कोई वित्तीय अनियमितता हुई है तो उनकी जानकारी में लाए जाने पर उसकी सघन जांच कराई जाएगी और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

     हित प्रधान और इंद्रजीत महासचिव बने
    सोही वरीय उपाध्यक्ष और लखविंदर कनीय उपाध्यक्ष बने
    तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की नई कमेटी बनी
    जमशेदपुर। गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की नई प्रबंधन कमेटी रविवार को बन गई है। एसडीओ के पर्यवेक्षण में कमेटी की हुई बैठक में सर्वसम्मति से फिर एक बार शिरोमणी अकाली दल दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह हित को प्रधान चुन लिया गया।
    इस नई कमेटी में उन्होंने पटना साहिब के जगजीत सिंह सोही और हरबंस सिंह खनूजा को नई जिम्मेदारी दी है वहीं इस नई टीम में उपाध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह लखनऊ एवं महासचिव महेंद्र सिंह ढिल्लन और सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा पटना को जगह नहीं दी है।
    उनकी इस नई टीम में सरदार जगजीत सिंह सोही वरीय उपाध्यक्ष, कटिहार के लखविंदर सिंह कनीय उपाध्यक्ष, झारखंड टाटानगर के सरदार इंदरजीत सिंह महासचिव और पटना के हरबंस सिंह खनूजा सचिव बनाए गए हैं।
    वैसे 2018 में कॉप्ट किए गए आसनसोल के हरपाल सिंह जोहल के निष्कासन को लेकर भी रविवार की बैठक में मिनट्स बुक खंगाले गए और संतुष्टि पाने के बाद एसडीओ ने उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं दिया। हालांकि महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों की टीम पूरी तरह से जो हल्का निष्कासन रद्द कराने को लेकर जुगत लगाती रही और बाद में सरदार गोविंद सिंह लोंगोवाल को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश की परंतु वह भी बेकार साबित हुए।
    कमेटी घोषित होने के बाद सभी गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के दरबार में गए और मत्था टेक आशीर्वाद लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर में कोविड-19 टीकाकरण के लिए जागरूक अभियान
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.