Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    Breaking news धनबाद – धनबाद ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो के बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मो. याकूब अंसारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बोकारो के नया मोड़ स्थित अजय कुमार की फल दुकान के पास की गई।

    मामला वर्ष 2009 में खरीदी गई जमीन से जुड़ा है। पीड़ित ने बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में एक जमीन खरीदी थी, जिस पर उसे अवैध कब्जा और धमकी की शिकायत थी। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन दिया था।

    जांच का जिम्मा एएसआई मो. याकूब अंसारी को सौंपा गया था। आरोप है कि जांच करने और स्थल पर जाने के नाम पर याकूब अंसारी ने पीड़ित से 5,000 रुपये की मांग की थी।
    पीड़ित ने रिश्वत न देने का निर्णय लेते हुए इसकी शिकायत एसीबी, धनबाद से की। एसीबी द्वारा सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद कांड संख्या 04/2026, धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम-2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीबी ने आज जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक
    Next Article राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    Related Posts

    आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    July 28, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    July 28, 2026

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    विस्थापितों का उग्र आंदोलन, संगम खुली खदान का काम ठप; रोजगार और हक की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

    मरीन ड्राइव पर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

    झारखंड में आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान की स्थापना के लिए एमओयू

    असम बाढ़: PM मोदी ने की राहत कार्यों की समीक्षा

    विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर आनंद मार्ग ने बांटे 300 पौधे

    गिरिडीह में चोरों का आतंक: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लाखों की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.