Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारती एयरटेल का मुनाफा हुआ दोगुना, चौथी तिमाही में 2,008 करोड़ का शुद्ध लाभ
    Breaking News Business Headlines

    भारती एयरटेल का मुनाफा हुआ दोगुना, चौथी तिमाही में 2,008 करोड़ का शुद्ध लाभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली . देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में दोगुना होकर 2,008 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एयरटेल ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 759 करोड़ रुपये रहा था. एयरटेल की परिचालन आय भी बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 22.3 प्रतिशत बढ़कर 31,500 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 25,747 करोड़ रुपये थी. सुनील मित्तल की अगुआई वाली कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में 4,255 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 15,084 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था.चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का प्रति यूजर औसतन रेवेन्यू यानि 178 रुपये रहा है. जबकि तीसरी तिमाही में 163 रुपये और बीते वर्ष की इसी तिमाही में 145 रुपये रहा था. भारतीय एयरटेल ने छोटी अवधि में 200 रुपये और लंबी अवधि में 300 रुपये ARPU हासिल करने का लक्षअय रखा है.
    भारती एयरटेल की बीते वित्त वर्ष में आय बढ़कर 116,547 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. वित्त वर्ष 2020-21 में यह 100,616 करोड़ रुपये थी. भारती एयरटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने आने वाले वर्षों में अवसरों को लेकर आशावादी रवैया अपनाते हुए कहा कि कंपनी तीन कारणों से इसके लिए ‘अच्छी तरह तैयार’ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया
    Next Article हार्दिक पटेल ने छोड़ी कांग्रेस, राम मंदिर का जिक्र कर भाजपा में जाने के दिए संकेत

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.