भरत सिंह ने मनाया भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी जी का जन्मदिन
जमशेदपुर 21 अक्टूबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी जी का जन्मदिन अपने साकची स्थित कार्यालय में डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी जी के साथ केक काटकर मनाया! इस दौरान श्री भरत सिंह ने डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी जी को फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया! इस खुशी के अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के अलावा भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी जी को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दिया तथा डॉक्टर गोस्वामी जी सहित एक-दूसरे का मुंह मीठा कर इस खुशी के अवसर का आनंद लिया! इस खुशी के मौके पर भाजपा के शैलेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, विजय तिवारी, गुंजन यादव, संजीव सिन्हा, शक्ति सिंह, अमित अग्रवाल, मोंटी अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, हैड जैन, प्रशांत पोद्दार, अभिमन्यु सिंह, उमेश पांडे, किशोर ओझा, विक्की श्रीवास्तव, संदीप सिंह, एस.पी.सिंह, करन गोराई, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास झा, पवन सिंह, दीपक सिंह, नागेंद्र यादव, राम उदय ठाकुर, संजीव मिश्रा, विनीत श्रीवास्तव, पप्पू शर्मा, जय मंगल झा, आलोक सिंह, डॉ.जिया अहमद, रविशंकर सिंह, राजेश सिंह, मो.फिरोज आलम, अमन शर्मा, सुजीत शुक्ला, लाडी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे!