भरत सिंह बने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के अध्यक्ष
झारखंड के जिला पाल श्री सिद्धार्थ मजूमदार एवं विवेक चौधरी ने कराया शपथ ग्रहण
जमशेदपुर 20 सितंबर – आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के द्वारा चार्टर्ड कम इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन आर.वी.एस.कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में किया गया! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार जी, इंस्टॉलिंग ऑफिसर विवेक चौधरी, इंडक्शन ऑफिसर आनंद चौधरी, श्रीमती पूर्वी घोष, श्रीमती सारिका सिंह, श्रीमती स्तोता दास गुप्ता, मौजूद थे! कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया! जिसके बाद श्री भरत सिंह जी ने झारखंड लायंस क्लब के गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार जी, विवेक चौधरी, आनंद चौधरी जी को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया! कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के अध्यक्ष श्री भरत सिंह ने बताया कि झारखंड लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल आनंद चौधरी जी ने आज हमारे लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के सभी मेंबरों को शपथ दिलाया जिसमें भारत सिंह जी को अध्यक्ष, अंजुला सिंह जी को सचिव, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, मनोज सोनी एवं शक्ति सिंह उपाध्यक्ष, विनीत श्रीवास्तव क्लब प्रबंधक, संतोष शर्मा सदस्यता अध्यक्ष पद का पदभार दिया गया और प्रथम उप जिलापाल विवेक चौधरी जी ने हमें हमारे कर्तव्यों के विषय में बताया! इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के विक्की श्रीवास्तव, रश्मि सोनी, संदीप सिंह, रिंकी सिंह, संजू कुमारी, सुधीर पांडे, वर्षिका कुमारी, करण गोराई, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह, राजेश सिंह, रविशंकर सिंह आदि सदस्य मौजूद थे! इस अवसर पर जमशेदपुर लायंस सेनेटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी, सचिव सोनू बिंद्रा, जमशेदपुर नॉर्थ के अध्यक्ष विप्लव मलिक, जमशेदपुर डायमंड के सचिव संजय कुमार सिंह भी मौजूद थे!