Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार आईएसआईएस से जुड़े, 7 राज्यों में एनआईए का छापा, 5 लोग हिरासत में
    Breaking News Headlines

    बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार आईएसआईएस से जुड़े, 7 राज्यों में एनआईए का छापा, 5 लोग हिरासत में

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार आईएसआईएस से जुड़े, 7 राज्यों में एनआईए का छापा, 5 लोग हिरासत में
    नई दिल्ली: कर्नाटक के बेंगलुरु में मशहूर रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए बम ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर रेड की है. एनआईए की टीम ने बेंगलुरु के आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा. टी नजीर के आईएसआईएस से जुड़े होने का शक है.

     

     

    तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड की गई. हृढ्ढ्र ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

     

     

    बता दें, बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए धमाके में 10 लोग घायल हो गए थे. बम स्क्वॉड, फोरेंसिक और एनआईए की टीम विस्फोट की जांच कर रही है. इस धमाके की जांच आतंकी एंगल से भी की जा रही है. धमाके से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिस वक्त धमाका हुआ उस समय रामेश्वरम कैफे में काफी भीड़ थी. धमाके होते ही लोगों में दहशत फैल गई. लोग जान बचाकर भागने लगे. सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि सबूत मिल सकें.

     

     

    धमाके को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि ये एक लो इंटेंसिटी का आईईडी ब्लास्ट था. एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ. इस पूरे मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वो इस मुद्दे पर सहयोग करें. वहीं, बीजेपी ने इस घटना को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से जोड़ते हुए सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी ने कहा ये घटना सरकार की लापरवाही की वजह से हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:जोड़ी राइडर्स संगठन ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन,अनन्य मित्तल को सौंपा ज्ञापन
    Next Article यूपी : किसानों को बड़ा तोहफा, निजी नलकूपों के लिए फ्री में मिलेगा बिजली कनेक्शन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.