Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस अस्पताल से महिला डॉक्टर ने ही बच्चा चुराकर 14 लाख में बेच दिया था, 1 साल बाद ऐसे पकड़ी गई
    Breaking News Headlines

    इस अस्पताल से महिला डॉक्टर ने ही बच्चा चुराकर 14 लाख में बेच दिया था, 1 साल बाद ऐसे पकड़ी गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बीएमपी अस्पताल से बीते साल एक नवजात बच्चे के चोरी होने की गुत्थी सुलझ गई है. इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को अरेस्ट किया है, जिसने बच्चे को चुराकर एक दंपति को 14.5 लाख रुपये में बेचा था. गिरफ्तार की गई डॉक्टर रश्मि शशिकुमार एक निजी अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के तौर काम करती थी.

    बेंगलुरु दक्षिण पुलिस के मुताबिक रश्मि ने अस्पताल से नवजात को चुराया था और उस दंपति को बेचा था, जो उससे बच्चे के जन्म को लेकर इलाज करा रहा था. पुलिस का कहना है कि रश्मि ने दंपति से 14,5 लाख रुपये की रकम ली थी और मई, 2020 में सरोगेसी के जरिए बच्चे के जन्म का वादा किया था. बेंगलुरु दक्षिण के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शुरुआती जांच में बच्चे के बीते साल मई में चोरी होने की बात सामने आई है. नवजात बच्चा हु्स्न बानो और नावेद का था. बच्चे की चोरी के बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और उसके बाद 20 पुलिसकर्मियों की एक टीम का गठन मामले की जांच के लिए किया गया था. पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की फोन कॉल्स और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद उस तक पहुंचने में सफलता मिली. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान हमने संदिग्ध लोगों की एक लिस्ट तैयार की थी. इसमें आरोपी डॉक्टर भी शामिल थी.
    पुलिस ने कहा कि हमने जब डॉ. रश्मि से इस मामले में बयान दर्ज कराने को कहा तो वह आनाकानी करने लगी थी. इससे हमारा संदेह उस पर और बढ़ गया था. रश्मि ने जिस दंपति को बच्चा बेचा था, वह कई सालों से उससे इलाज करा रहा था और उसने उन्हें सरोगेसी के जरिए बच्चे की सलाह दी थी. यही नहीं उस दंपति को डॉक्टर ने भरोसा दिलाया था कि वह सरोगेसी मदर की व्यवस्था कर लेगी और 28 मई को बच्चे की डिलिवरी होगी. पुलिस के अनुसार उस दंपति को डॉक्टर की ओर से किए जा रहे इस अपराध के बारे में जानकारी नहीं थी. उन्हें यह खबर नहीं थी कि डॉक्टर ने सरोगेसी मदर की कोई व्यवस्था नहीं की है और बच्चे की चोरी की है. यहां तक कि दंपति को यकीन कराने के लिए डॉक्टर ने सरोगेट मदर का फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड भी पेश किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में जल्द मिलेगी मार्डना, फाइजर और अन्य वैक्सीन, डीसीजीआई ने दी नियमों में छूट, केन्द्र सरकार की भी तैयारी
    Next Article असम में बिजली गिरने से 18 जंगली हाथियों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

    Related Posts

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    August 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    August 12, 2026

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन की दस्तक

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.