Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल : कई दिनों से जारी गतिरोध खत्म, तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक विधानसभा में शपथ लेंगे
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल : कई दिनों से जारी गतिरोध खत्म, तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक विधानसभा में शपथ लेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बंगाल : कई दिनों से जारी गतिरोध खत्म, तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक विधानसभा में शपथ लेंगे

    कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह स्थल को लेकर कई दिनों से जारी गतिरोध के बाद तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायक शुक्रवार दोपहर को विधानसभा में शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार रात को विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी को रयात हुसैन सरकार और सायंतिका बनर्जी को विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया।

     

     

     

    विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहर दो बजे विशेष सत्र की शुरुआत में विधानसभा उपाध्यक्ष (दो नवनिर्वाचित विधायकों को) शपथ दिलाएंगे।’’

    विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विशेष सत्र बुलाते हुए कहा है कि सदन का कामकाज पूरी तरह राज्यपाल पर निर्भर नहीं है।

    इससे पहले उन्होंने शपथ ग्रहण स्थल को लेकर जारी गतिरोध को हल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की थी।

     

     

     

    रयात हुसैन सरकार मुर्शिदाबाद जिले के भागबंगोला से निर्वाचित हुए हैं जबकि बनर्जी ने उत्तर 24 परगना जिले की बारानगर सीट पर उपचुनाव जीता था, जो लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए थे।

    राज्यपाल ने पिछले महीने दोनों विधायकों को राजभवन में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि परंपरा के अनुसार उपचुनाव जीतने वालों के मामले में राज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी सौंपते हैं।

     

     

     

    सरकार और बनर्जी ने मांग की थी कि उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित किया जाए और वे इस मांग को लेकर कई दिनों तक विधानसभा परिसर में धरने पर भी बैठे रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सरकार ‘घर पर सेवा’ योजना फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही
    Next Article हाथरस में पीड़ितों के घर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.