Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डंडारी में करंट लगने से 7 वर्षीय बालक की हुई मौत
    Breaking News Headlines अपराध बेगूसराय

    डंडारी में करंट लगने से 7 वर्षीय बालक की हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डंडारी में करंट लगने से 7 वर्षीय बालक की हुई मौत।

    मुआवजे की मांग को लेकर घंटों शव के साथ सड़क जाम।

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बलिया( बेगूसराय) बलिया अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी में शनिवार को बिजली करंट की चपेट में आ जाने से एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद शव को लेकर आक्रोशित लोगों ने डंडारी सड़क को घंटो जाम कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की डंडारी पंचायत के वार्ड नंबर 14 का निवासी टपकेशर सहनी का 7 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार घर के बाहर शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे दिन में खेल रहा था। इसी क्रम में बिजली के पोल से टूटकर तार नीचे गिरा हुआ था खेलने के दौरान तार में स्पर्श हो जाने से उसकी मौत करंट लगने से ही घटनास्थल पर हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर डंडारी चौक पर थाना के सामने धरना देकर जाम कर दिया । वही बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का लोग आरोप लगा रहे थे। सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। तथा लचर बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी मांग कर रहे थे। बिजली विभाग के अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे दर्जनों लोग घंटों सड़क जाम कर धरना देते रहे। वहीं मृतक बच्चे के परिवार वालों का इस दुख भरी घटना के बाद से ही रो रो कर बुरा हाल था। पड़ोस के लोग परिवार वालों को ढारस दे रहे थे। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा बेगूसराय से चलकर डंडारी में धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों एवं आक्रोशित लोगों को समझा कर मृतक के परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन की घोषणा तथा घटनास्थल पर लगे ट्रांसफार्मर की घेराबंदी करने का आश्वासन दिए जाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया । लगभग 5 घंटा तक सड़क यातायात बलिया डंडारी पथ को ठप कर दिया गया था। वहीं डंडारी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखण्ड कार्यालय में विभिन पदों पर 280 लोगों ने नाजिर रसीद कटवाया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    विश्व पर्यावरण दिवस पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.