बेगूसराय :मुहर्रम पर्व को लेकर पूरे जिले में निरोधात्मक कार्रवाई की धारा 107 द०प्र०स० के तहत कुल 3076 व्यक्तियों पर (05-05 लाख का बॉण्ड भराया गया है) कार्रवाई की गयी है। जिसमें सबसे अधिक वीरपुर थाना में 241, साहेबपुर कमाल थाना में 234, बछवाड़ा थाना में 208, मुफसिल थाना में 200 फुलवड़िया में 154 एवं तेघड़ा थाना में 150 व्यक्तियों से 05-05 लाख का बॉण्ड भराया गया है।मुहर्रम पर्व- 2023 को लेकर DJ संचालाकों पर निरोधात्मक कार्रवाई की धारा 107 द०प्र०स०के तहत पूरे जिले में 377 DJ संचालाकों पर (05-05 लाख का बॉण्ड भराया गया है) कार्रवाई कीगयी है।सभी थाना / ओ0पी0 में कुल 34 शांति समिति की बैठक की गयी है, जिसमें उपस्थित सभी माननीय / प्रबुद्ध सदस्यों से मुहर्रम पर्व- 2023 में शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए कहा गया है।उपद्रव एवं अफवाह फैलाने वालों पर बेगूसराय पुलिस द्वारा मुहर्रम पर्व-2023 के समापन तक लगातार नजर रखेगी। इसके लिए Social Media Monitoring cell में 24 घंटे प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिसमें Facebook, twitter, Whattapps पर नजर रखी जा रही है। सभी थानों में बने कुल 36 साईबर सेनानी ग्रुप के द्वारा निगरानी की जा रही है। पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 06243-230200महर्रम पर्व -2023 शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सम्पूर्ण बेगूसराय जिला में भारी मात्रा में पुलिस पदाधिकारी एवं बालों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न स्थानों पर की गयी है। इसके अतिरिक्त 82 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।किसी भी आपत स्थिति से निपटने के लिए सभी अनुमंडल में 05 Quick Response Teamएवं पुलिस केन्द्र में 04 Quick Response Team बनाया गया है, जो 24 घंटे भ्रमणशील रहेंगे।सभी थाना / ओ०पी० अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों में प्रभावी गश्ती कराना सुनिश्चित करेंगे।बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर*- *06243-230200 बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840 बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं०-6287996684 हैं।