Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 10 की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 10 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत जिले में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. हादसा थाना गजरौला के पूरनपुर हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ़्तार पिकअप गाडी पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम एसपी और अन्य प्रशासनिक अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे.घटना गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालामुड़ की है, जहां हरिद्वार से स्नान कर वापस लौट रहे 17 श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे के दौरान 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया. वहीं सात लोगों की हालत गंभीर है. जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम में बाढ़ का कहर: 32 जिलों में 55 लाख लोग प्रभावित, 101 की मौत, चारों ओर तबाही का मंजर
    Next Article प्राकृतिक खूबसूरती लिए बेहतरीन हैं हिमाचल प्रदेश के ये 5 टूरिस्ट प्लेस

    Related Posts

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    July 4, 2026

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.