बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। न्यू बारीडीह पार्क महिला समिति की ओर से शनिवार को साकची स्थित यशवी इंटरनेशनल होटल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य, भजन, फन गेम्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में ‘समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर चर्चा करते हुए परिवार और समाज को खुशहाल बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन के संगम ने आयोजन को खास बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम की संचालिका बिना तिवारी के साथ मंजू, विभा, अमृता, पूनम, प्रभा, कल्पना, सरोज, रीना, अनामिका, राधा, रंजू, स्मिता, प्रतिमा, अनु समेत करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। समिति की सदस्याओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

