Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 22 अगस्त। पवित्र श्रावण मास की चौथी सोमवारी पर 24 अगस्त को जंबू अखाड़ा की ओर से पंचम भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 5001 महिला श्रद्धालु जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगी।

    अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने बताया कि भुइंयाडीह, नंद नगर, छायानगर, बागुनहातु, बारीडीह, बिरसानगर, जुगसलाई, सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस, परसुडीह, टेल्को, सोनारी और बागबेड़ा समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं सुबह 7 बजे मंदिर पहुंचेंगी। यहां से उन्हें बसों के माध्यम से स्वर्णरेखा नदी तट ले जाया जाएगा, जहां जल भरकर संकल्प के बाद यात्रा मंदिर परिसर लौटेगी।

    जलाभिषेक यात्रा में डंका-सिंगा बाजा, डीजे, उद्घोषणा वाहन और विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। झांकियों में भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप, भगवान राम द्वारा रामेश्वरम में पूजन और भस्म आरती की प्रस्तुति होगी। भजन गायिका द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी की जाएगी।

    मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अरघा की व्यवस्था की गई है। जलाभिषेक के बाद अल्पाहार, फलाहार, पैकिंग प्रसाद, शीतल जल, शरबत और चाय की व्यवस्था रहेगी। यात्रा में प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर जेके शर्मा, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध रहेंगे।

    कार्यक्रम जंबू अखाड़ा के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक बंटी सिंह और लाइसेंसी रणवीर मंडल के नेतृत्व में आयोजित होगा। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष बृज किशोर समेत अभिजीत घोष, गौतम धर, संजय गुप्ता, संजय हजारी, जगजीत सिंह सोनू, गोविंद सिंह चंदेल, विपुल पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की विलुप्त होती लोककलाओं के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला
    Next Article बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    Related Posts

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    October 17, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक न्यायिक फैसलों के उजाले

    सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

    दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

    दुर्गापूजा के बीच 108 एंबुलेंस कर्मियों की चेतावनी, 21 से ठप कर सकते हैं सेवा

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.