Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरेली: इस गांव के हिंदू करना चाहते हैं पलायन, लगाया मकान बिकाऊ है का बोर्ड
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बरेली: इस गांव के हिंदू करना चाहते हैं पलायन, लगाया मकान बिकाऊ है का बोर्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने लगा है. यहां कुछ हिंदू परिवारों ने समुदाय विशेष के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने घर के बाहर ‘घर बिकाऊं है’ का बोर्ड लगा दिया है. कहा कि पुलिस से लेकर प्रशासन तक वह शिकायत देकर थक चुके हैं, कहीं सुनवाई नहीं हो रही. हालांकि पलायन का बोर्ड लगते ही हरकत में आए जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला जिले में आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

     

    जिला प्रशासन ने गांव में पहुंच कर पीड़ितों को समझा बुझा कर उनके घरों से पलायन का बोर्ड हटवाया. भरोसा दिया कि किसी को भी ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए पैमाइश कराई जाएगी. हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत के कार्यकर्ता और समाज सेवी आराम सिंह गुर्जर ने इस संबंध में एक्स (ट्वीटर) के जरिए पोस्ट कर एडीजी, डीएम, आईजी, बरेली, यूपी पुलिस, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत दी है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ग्राम मऊ चंद्रपुर में हिंदू समुदाय पलायन को मजबूर हैं.

     

    खेत खलियान और ग्राम सभा की जगह पर दूसरे समुदाय के लोगों ने अवैध निर्माण करते जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन में शिकायत दी थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. मजबूरी में ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. बताया कि पीड़ित परिवार ने हिंदू जागरण मंच से मदद की गुहार की है. उधर, मामला गरमाते देख जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए आंवला प्रभारी निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है. उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि अगर गांव में कोई सार्वजनिक जगह ही नहीं बचेगी तो वह कहां जागरण करेंगे. धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कहां होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना: गुलदस्ता नहीं मिलने पर मंत्री जी ने अपने ही सुरक्षाकर्मी को मारा थप्पड़
    Next Article महाराष्ट्र: सीट बंटवारे पर मंथन शुरू, राहुल-खरगे से मिले शरद पवार, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

    Related Posts

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.