जमशेदपुर बाराद्वारी स्थित विश्वकर्मा समाज भवन में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों का हो रहे शोषण के खिलाफ बैठक सम्पन हुआ। सर्व सहमति से कई प्रस्ताव पारित हुए। संगठन का नाम झारखंड शिक्षा उत्थान समिति रखा गया इसी संगठन के बैनर तले स्कूलों द्वारा किये जा रहे अत्यचार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया गया।
संगठन अभी नुक्कड़ सभा के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक कर इस लड़ाई में सहयोग करने की अपील करेगी। बैठक में मुख्य रूप से कई सामाजिक संगठन और राजनीति दलों का भी साथ मिला।
गोपाल लोहार(पुर्व विधायक प्रत्याशी पूर्वी विधानसभा),मंजीत मिश्रा( अध्यक्ष, जन सत्यग्रह), क्रांति सिंह(आजसू),संजय कुमार राय(आर जे डी), राकेश साहू(प्रदेश महामंत्री, यूथ काँग्रेस), राजकुमार बर्मा(जिला सचिव, काँग्रेस),चितरंजन कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह( भाजपा बूथ प्रभारी), राजेश चंद्रवंसी(बूथ प्रभारी भाजपा), मिथलेश पांडेय, दीपक कुमार(श्री श्री हनुमान सेवा समिति), अनिल प्रशाद( श्री हनुमान सेवा समिति), अनिल),ओमी सिंह, राहुल कुमार, अमर पांडेय, संजय बाउरी, उपस्थित रहे।

