Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के व आवास पर रहकर आराम के बीच तकरार की प्रकाष्ठा बरकरार 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के व आवास पर रहकर आराम के बीच तकरार की प्रकाष्ठा बरकरार 

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के व आवास पर रहकर आराम के बीच तकरार की प्रकाष्ठा बरकरार

     

    फुर्सत में माननीय! किसी ने मैदान में जड़े चौके-छक्के तो किसी ने घर में फरमाया आराम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुरः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान खत्म हो चुका है और एग्जिट पोल ने भी अपने संभावित आंकड़े प्रस्तुत कर दिये हैं. झारखंड में चुनाव की डुगडुगी बजने से लेकर मतदान तक प्रदेश के तमाम दलों के नेता चुनावी प्रक्रिया और प्रचार में व्यस्त रहे.

    अब मतदान खत्म होने के बाद सभी आराम फरमा रहे हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने अपने रांची स्थित अपने आवास पर पत्नी के हाथों चंपी कराई. वहीं कई प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में घर पर आराम फरमा रहे हैं. कुछ ऐसे में भी प्रत्याशी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में खूब चौके-छक्के लगाए. जमशेदपुर में कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता मतदान के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के कॉपरेटिव कॉलेज मैदान में जमकर क्रिकेट खेला और मैदान के चारों ओर चौके-छक्के जड़े. वहीं उनके प्रतिद्वदी जदयू प्रत्याशी सरयू राय अपने बिस्टुपुर स्थित आवास पर रहकर आराम फरमाया परंतु क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के व आवास पर रहकर आराम के बीच तकरार की प्रकाष्ठा बरकरार दिखा

     

    क्रिकेट के मैदान के इतर सियासी सवाल और चुनावी नतीजों पर इन दोनों नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. इसके अलावा इन दोनों प्रत्याशियों ने झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सर्वे पर भी अपनी बात रखी. कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि एग्जिट पोल एक भ्रामक प्रचार है मैं इसे नहीं मानता. वहीं जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने कहा एग्जिट पोल पर मैं दिमाग नहीं लगाता मुझे रिजल्ट का इंतजार है.

    इसके अलावा चुनावी नतीजों के सवाल पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैदान जंग का हो या खेल का हो या राजनीति का मैदान छोड़कर भागने वालों को भगोड़ा ही कहा जाता है. मैं कभी राजनीति की जंग में कायर की भूमिका नहीं निभाया हूं. जंग में आदमी की जय होती है या पराजय होती है. वहीं जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने कहा कि कुछ लोगों से बात कर लेने से सही रिपोर्ट सामने नहीं आती है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी जीत के प्रति समर्पित हूं. इस बार झारखंड में एनडीए को 40 से 45 सीट एनडीए को आएगी

    क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के व आवास पर रहकर आराम के बीच तकरार की प्रकाष्ठा बरकरार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन एक्सपो 2024 का शुभारंभ
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.