झारखंड में बंगलादेशियों का कब्जा : शिवराज सिंह
बोकारो में केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान झारखंड सरकार पर जमकर बरसे कहा झारखंड बांग्लादेशी घुसपैठिए का चारागाह बन गया है और झारखंड के हेमंत सरकार और कांग्रेस इन लोगो को आश्रय दे रही है। उन्होंने कहा की जिस तरह से उनकी जमात बढ़ी है ऐसे में जगह का नाम भी जमाई टोला रख दिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने साथ ही कहा की जिस तरह से घुसपैठिए की तादात बढ़ रही है ऐसे में आनेवाले समय में झारखंड पर इन्ही लोगो का कब्जा हो जाएगा। ऐसे में अगर झारखंड को बचाना है तो इस बार भाजपा सहित एनडीए की सरकार झारखंड में बनाना होगा तभी ये राज्य को बचाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री आज बोकारो के सेक्टर 3 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विचार गोष्ठी कार्यक्रम में उक्त बाते कही।
उन्होंने आगे कहा की झारखंड का चुनाव प्रभारी होने के नाते नही बल्कि देश का एक सच्चा नागरिक होने के नाते बोल रहा हूं। उन्होंने कहा की सभी को जात पात और आपस में भेदभाव भुलाकर इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर आना है क्योंकि विपक्ष जात पात के को लेकर हमे बाटने के कोशिश में लगा हुआ है। उन्होंने कहा की ये मात्र कुर्सी की लड़ाई नहीं है की किसे मुख्यमंत्री बनाना है
किसे नहीं बल्कि ये झारखंड को बचाने की लड़ाई है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा की हमलोगों ने जो वायदा किया था धारा 370 हटाने का,राम मंदिर बनाने का हमने पूरा किया लेकिन झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस ने जो वायदा किया वो अबतक पूरा नहीं किया।
इससे पहले वो हेलीकॉप्टर से रांची से बोकारो पहुंचे।