Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश ने किया इंग्लैंड का सूपड़ा साफ, 16 रन से जीता तीसरा टी20 मैच
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    बांग्लादेश ने किया इंग्लैंड का सूपड़ा साफ, 16 रन से जीता तीसरा टी20 मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली: –   सलामी बल्लेबाज लिटन दास के अर्धशतक के बाद मुस्ताफिजुर रहमान की अगुवाई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से बांग्लादेश ने मंगलवार 14 मार्च को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 16 रन से हराया है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 57 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए।

     

     

     

    उन्होंने रोनी तालुकदार (24) के साथ पहले विकेट के लिए 55 और नजमुल हसन शंटो (नाबाद 47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की जिससे बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 158 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डाविड मलान (53) और कप्तान जोस बटलर (40) के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी के दौरान मेहमान टीम जीत की स्थिति में दिख रही थी लेकिन इन दोनों के 14वें ओवर में लगातार गेंदों पर आउट होने से उनकी पारी लड़खड़ा गई और आखिर में वह छह विकेट पर 142 रन ही बना पाए।

     

     

     

     

    मुस्ताफिजुर ने चार ओवर में 14 रन देकर मलान का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया जबकि बटलर अगली गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। तास्किन अहमद बांग्लादेश की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 26 रन देकर दो विकेट झटके। बता दें कि बांग्लादेश ने पहले मैच में छह विकेट और दूसरे मैच में चार विकेट से इंग्लैंड पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इंग्लैंड ने इससे पहले वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। ऐसे में वह सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप के चैंपियन इंग्लैंड को लगातार चार मैचों में पराजित करने में सफल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिमना: आशियाना के निकट लगी आग , 5- 6 दुकानें जलकर हो गयी राख
    Next Article प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जामदही पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.